Wednesday 26th of August 2026

ब्रेकिंग

चंपावत :डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन ने शासन से की संवाद की अपील: मांगों पर 1 सितंबर से करेंगे सांकेतिक विरोध

लोहाघाट:5 किलोमीटर चलने के बाद हांफी रोडवेज बस 26 यात्री रहे परेशान। बदहाल हालत में लोहाघाट डिपो

लोहाघाट:पासम जूनियर विद्यालय का हाईस्कूल में उच्चीकरण, नरेश जोशी की पहल और ग्राम प्रधान के प्रयास रंग लाए।

चंपावत :गल्लागाँव की प्रियांशी ने पुणे में आयोजित राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में जीता गोल्ड

दून:प्रदेशभर की सड़कों को दुरुस्त करने के संबंध में कैबिनेट बैठक में हुआ विस्तृत विचार-विमर्श

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : लोहाघाट:जंगल की आग पर काबू पाने के लिए फायर व बन कर्मियों ने कसी कमर /जंगल में किया संयुक्त मॉक ड्रिल

Laxman Singh Bisht

Fri, Apr 11, 2025

जंगल की आग पर काबू पाने के लिए फायर व बन कर्मियों ने कसी कमर /जंगल में किया संयुक्त मॉक ड्रिलगर्मी बढ़ने के साथ-साथ लोहाघाट क्षेत्र में जंगलों में आग लगने का खतरा भी बढ़ गया है। जंगलों की आग पर काबू पाने के लिए अग्निशमन व वन विभाग ने भी कमर कस ली है।शुक्रवार को एसपी चंपावत अजय गणपति के निर्देश पर रेंजर लोहाघाट दीप जोशी व फायर स्टेशन प्रभारी हंसदास के नेतृत्व में लोहाघाट पंचेश्वर मुख्य सड़क के चोमेल बैंड के पास के जंगल में फायर व बन कर्मियों ने संयुक्त रूप से जंगल में लगी आग को बुझाने का मॉक ड्रिल किया। मॉक ड्रिल के तहत जंगल में भीषण आग लगने की सूचना मिलते ही दोनों विभागों के कर्मचारी आपसी सामंजस्य बैठाते हुए अग्निशमन वाहनों व अग्निशमन यंत्रों के साथ मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद जंगल में लगी आग पर काबू पाया गया। प्रभारी फायर व वन क्षेत्राधिकार ने कहा दोनों ही विभागों का उद्देश्य आग से जंगलों व जंगली जानवरों को बचाना है जिसमें ग्रामीणों का भी सहयोग लिया जाएगा कहा मॉक ड्रिल का उद्देश्य जंगलों में आग लगने पर दोनों ही विभागो के आपसी तालमेल से जंगल की आग पर काबू पाना है। मॉक ड्रिल को सफलतापूर्वक संपन्न करने के बाद दोनों ही टीमे वापस अपने स्टेशनों में पहुंची। मॉक ड्रिल में फायर विभाग के एलएफएम राजेश कार्की , डीबीआर राजेश खर्कवाल , एफ एमएम उमेश, हरीश चम्याल, एफएम कोमल व नीलम शामिल रही तो वही वन विभाग से बन दरोगा नंदा बल्लभ भट्ट , बनबीट अधिकारी हिमांशु ढेक,रोहित मेहता,संजय और सुभाष शामिल रहे।

विज्ञापन

जरूरी खबरें