Sunday 26th of July 2026

ब्रेकिंग

चम्पावत के 29 लाभार्थियों को 6.35 लाख रुपये की सहायता राशि मंजूर

बाराकोट :108 एंबुलेंस में तकनीकी खराबी के तहत वैकल्पिक बैकअप व्यवस्था से स्वास्थ्य सेवाएँ सुचारू

लोहाघाट:धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 27 वा कारगिल विजय दिवस। कारगिल के शहीदों को किया नमन

लोहाघाट:27वें देवीधार महोत्सव का लोहाघाट विधायक ने किया शुभारंभ। 29 जुलाई को विशाल मेंले का आयोजन

लोहाघाट: पुरानी पेंशन बहाली की मांग शिक्षक व कर्मचारियों की प्रकाश रैली कैंडल मार्च के माध्यम से सरकार को जगाने का प्

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:गुलदार प्रभावित मंगोली में वन विभाग ने लगाया पिजड़ा। महिला पर कर चुका है हमला।

Laxman Singh Bisht

Tue, Dec 30, 2025

गुलदार प्रभावित मंगोली में वन विभाग ने लगाया पिजड़ा। महिला पर कर चुका है हमला।

मंगोली में गुलदार एक व्यक्ति को उतर चुका है मौत के घाट दहशत बरकरार।

वन विभाग अलर्ट मोड पर।लोहाघाट के मंगोली ग्राम सभा में दो दिन पूर्व गुलदार के द्वारा घास काट रही महिला पर हमला किया गया जिसमें महिला बाल बाल बच गई। गुलदार के बड़े खतरे को देखते हुए रेंजर लोहाघाट नारायण दत्त पांडे के निर्देश पर आज मंगलवार को वन दरोगा अजय दीप के नेतृत्व में लोहाघाट वन क्षेत्र की फॉरेस्ट टीम बीट अधिकारी रोहित मेहता, भुवन, दीपक नाथ,वाहन चालक राजेंद्र कुमार, और ग्रामीण जनता के सहयोग से पुरानी मंगोली में गुलदार को पकड़ने के लिए पिंजरा व ट्रैप कैमरा लगाएं साथ ही वन विभाग की टीम के द्वारा लोगों को गुलदार के खतरे के प्रति आगाह करते हुए जागरूक भी किया गया। मालूम हो गुलदार मंगोली ग्राम सभा में एक व्यक्ति को मौत के घाट उतार चुका है। वन विभाग के द्वारा एक गुलदार को पिंजरे में इस क्षेत्र में कैद भी किया जा चुका है ।लेकिन परसों महिला पर हुए हमले के बाद एक बार फिर से गुलदार की दहशत मंगोली क्षेत्र में फैल गई है। वन विभाग की टीम लगातार नजरे बनाए हुए हैं तथा गस्त जारी है।

जरूरी खबरें