Wednesday 26th of August 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट में मेहनत की भट्टी में तपाकर बेहतर बॉक्सर तैयार कर रहे हैं कैप्टन आनंद महरा।

चंपावत:सीएम के कल प्रस्तावित धूरा दौरे की तैयारी का जिलाधिकारी ने लिया व जायजा

रुड़की:रक्षाबंधन से पहले दो बहनों की हत्या करने वाला भाई गिरफ्तार डबल मर्डर का खुलासा

चंपावत :डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन ने शासन से की संवाद की अपील: मांगों पर 1 सितंबर से करेंगे सांकेतिक विरोध

लोहाघाट:5 किलोमीटर चलने के बाद हांफी रोडवेज बस 26 यात्री रहे परेशान। बदहाल हालत में लोहाघाट डिपो

सूचना

: लोहाघाट: बन विभाग ने मल्ला पाटन क्षेत्र में गुलदार को पकड़ने के लिए लगाया पिंजरा

Laxman Singh Bisht

Tue, Dec 19, 2023
वन विभाग ने मल्ला पाटन क्षेत्र में गुलदार को पकड़ने के लिए लगाया पिंजरा लोहाघाट के छमनिया व पाटन क्षेत्र में हो रहे गुलदार के आतंक से निजात दिलाने के लिए मंगलवार को वन विभाग के द्वारा लोहाघाट रेंजर दीप जोशी के निर्देश पर मल्ला पाटन क्षेत्र में गुलदार को पकड़ने के लिए पिंजरा लगा दिया है मालूम हो छमनिया व पाटन क्षेत्र के ग्रामीणों के द्वारा वन विभाग से गुलदार के आतंक से निजात दिलाने के लिए पिंजरा लगाने की मांग बन विभाग से करी जा रही थी सोमवार को ग्राम प्रधान पाटन पाटनी जानकी बोहरा के द्वारा पिंजरा लगाने की मांग को लेकर डीएफओ चंपावत को ज्ञापन प्रेषित किया गया था वहीं लोहाघाट रेंजर दीप जोशी ने जानकारी देते हुए बताया पाटन व छमनिया क्षेत्र में गुलदार के आतंक को देखते हुए मल्ला पाटन के कूड़ा निस्तारण केंद्र के पास गुलदार को पकड़ने के लिए विभाग ने पिंजरा लगा दिया है साथ ही रेंजर जोशी ने ग्रामीणों से अंधेरे में गुलदार प्रभावित क्षेत्र में न जाने की अपील करी है रेंजर जोशी ने कहा गुलदार प्रभावित क्षेत्र में विभाग ने तीन ट्रैप कैमरे लगाए हैं साथ ही बन कर्मियों के द्वारा रात्रि में गस्त भी करी जा रही है पिंजरा लगाने में पियूष आदि बन कर्मी शामिल रहे मालूम हो आजकल लोहाघाट के पाटन व आईटीबीपी क्षेत्र में गुलदार के दिखने से लोगों में काफी दहशत है वही वन विभाग गुलदार के आतंक से निजात दिलाने के लिए जुटा पड़ा है वही ग्रामीणों के द्वारा पिंजरा लगाने के लिए वन विभाग को धन्यवाद दिया गया है

विज्ञापन

जरूरी खबरें