Thursday 16th of April 2026

ब्रेकिंग

हल्द्वानी:सुशीला तिवारी अस्पताल में पोकस कार्यशाला का आयोजन

लोहाघाट:20 अप्रैल को सांसद अजय टम्टा की अध्यक्षता में होगी ‘दिशा’ समिति की बैठक,

भाजपा जिला उपाध्यक्ष अधिकारी की मांग पर डीएम ने जीआईसी बाराकोट में जीव विज्ञान प्रवक्ता की तैनाती

लोहाघाट:मऊ में छात्रा मे हुए गुलदार के हमले को लेकर पूर्व विधा0 फर्त्याल ने बन मंत्री से की मुलाकात

लोहाघाट:पालिका ने नगर में चलाया स्वच्छता अभियान पालिकाध्यक्ष ने संभाली कमान

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:गुलदार प्रभावित मऊ में वन विभाग ने लगाए पिंजरे। लोगों को किया जा रहा है जागरूक।

Laxman Singh Bisht

Thu, Apr 16, 2026

गुलदार प्रभावित मऊ में वन विभाग ने लगाए पिंजरे। लोगों को किया जा रहा है जागरूक।

डीएफओ ने अस्पताल पहुंचकर जाना घायल छात्रा का हाल-चाल

दिनांक 15 अप्रैल 2026 को चंपावत वन प्रभाग के अंतर्गत मऊ ग्राम में एक 17 वर्षीय किशोरी पर गुलदार द्वारा हमला किया गया। घटना में घायल किशोरी को तत्काल उपचार हेतु उप जिला चिकित्सालय, लोहाघाट लाया गया, जहाँ प्राथमिक उपचार के उपरांत उसे उच्च केंद्र के लिए रेफर किया गया।वर्तमान में किशोरी का उपचार सुशीला तिवारी चिकित्सालय में चल रहा है तथा चिकित्सकों के अनुसार उसकी स्थिति अब खतरे से बाहर है। आज गुरुवार 16 अप्रैल को प्रभागीय वनाधिकारी चंपावत द्वारा चिकित्सालय पहुँचकर घायल किशोरी का हालचाल जाना गया। इस दौरान उन्होंने परिजनों से भेंट कर उनका ढांढस बंधाया तथा हर संभव सहायता प्रदान किए जाने का आश्वासन दिया।

इस घटना के उपरांत वन विभाग द्वारा क्षेत्र में त्वरित कार्रवाई करते हुए निगरानी एवं जन-जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। प्रभागीय वनाधिकारी के निर्देशन में उप प्रभागीय वनाधिकारी नेहा चौधरी एवं रेंज अधिकारी द्वारा मऊ ग्राम का दौरा किया गया, जहाँ उन्होंने घायल किशोरी के परिजनों से मिलकर उन्हें सतर्क रहने की सलाह दी।वन विभाग की टीम ने ग्रामवासियों के साथ बैठक कर उन्हें वन्यजीवों की संभावित गतिविधियों के प्रति जागरूक किया तथा आवश्यक सावधानियाँ बरतने हेतु प्रेरित किया।

साथ ही, मऊ ग्राम स्थित राजकीय इंटर कॉलेज एवं आसपास के गाँवों गंगाली एवं पुन्याल के अभिभावकों एवं ग्रामवासियों के साथ भी संवाद स्थापित किया गया। वन विभाग द्वारा विशेष अपील की गई कि आगामी कुछ दिनों तक बच्चे समूह में विद्यालय जाएँ तथा उनके साथ किसी वयस्क व्यक्ति की उपस्थिति सुनिश्चित की जाए।

क्षेत्र में गुलदार की गतिविधियों की निगरानी हेतु दो पिंजरे स्थापित किए गए हैं तथा इम्प्रेशन पैड तैयार किए गए हैं, जिससे उसकी मूवमेंट का पता लगाया जा सके। एसडीओ वन विभाग नेहा चौधरी ने बताया गुलदार प्रभावित क्षेत्र में वन कर्मियों के द्वारा गस्त की जा रही है तथा लोगों को जागरूक किया जा रहा है। इस दौरान पूर्व प्रधान चामी प्रकाश महर ने ग्रामीणों से सतर्कता बरतने तथा बन विभाग के द्वारा बताए गए नियमों का पालन करने की अपील की गई।

जरूरी खबरें