Saturday 11th of July 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:घटकू मंदिर के समीप सड़क दुर्घटना की डीएम ने दिए मजिस्ट्रेट जांच के आदेश

लोहाघाट:संतोला डेंजर जोन में मलबे में धसा कैंटर। एनएच बंद एंबुलेंस सहित सैकड़ो वाहन यात्री फंसे।

लोहाघाट:स्त्री रोग विशेषज्ञ के बाद अब बाल रोग विशेषज्ञ डॉ0ज्ञान प्रकाश का बागेश्वर स्थानांतरण

चम्पावत:डीएम ने किया NH-09 का निरीक्षण कंक्रीट से गड्ढों को भरने का काम शुरू

लोहाघाट विधानसभा का बोलता विकास शहीद श्याम सिंह बिष्ट मोटर मार्ग व मऊ सड़क की दुर्दशा।

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : लोहाघाट:पूर्व सीएम हरीश रावत ने होटल देवलोक इन का किया उद्घाटन ढोल नगाड़ों से हुआ जोरदार स्वागत

Laxman Singh Bisht

Mon, Apr 21, 2025

पूर्व स्पीकर गोविंद कुंजवाल व पूर्व कैबिनेट मंत्री महेंद्र माहरा रहे मौजूद।दो गुटों में बटी नजर आई कांग्रेस।अपने दो दिवसीय लोहाघाट दौरे पर पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने यूथ कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष चिराग फर्त्याल के नवनिर्मित होटल देवलोक इन का फीता काटकर उद्घाटन किया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूर्व सीएम रावत का ढोल नगाड़ों व पुष्प वर्षा के साथ भव्य स्वागत किया ।इस दौरान पूर्व स्पीकर गोविंद से कुंजवाल तथा पूर्व कैबिनेट मंत्री महेंद्र सिंह महरा मौजूद रहे ।पूर्व सीएम ने चिराग फर्त्याल को शुभकामनाएं देते हुए कहा आज उत्तराखंड में तेजी से पर्यटक बड़ रहे हैं। पर्यटकों को अपने क्षेत्र में रोकने के लिए उनके रहने ,खाने व अन्य सुविधाओं की अत्यंत आवश्यकता रहती है ।कहा अगर लोहाघाट में अच्छे होटल व पर्यटकों के मनोरंजन के लिए सुविधा होगी तो पर्यटकों की आमद बढ़ेगी ।जिससे स्थानीय युवाओं को रोजगार मिलेगा। उन्होंने युवा चिराग फर्त्याल के प्रयासों की सराहना की। पूर्व सीएम ने कहा सरकार युवाओं को तो रोजगार देने में नाकाम रही है इसलिए युवाओं को स्वरोजगार से जुड़ना ही होगा। इस दौरान पूर्व सीएम के साथ सेल्फी लेने की होड़ मची रही। वही आज लोहाघाट में पूर्व सीएम के हुए कार्यक्रम में कांग्रेस दो गुटों में बटी नजर आई।कार्यक्रम में पूर्व विधायक हिमेश खर्कवाल ,कांग्रेस जिला अध्यक्ष पूरन सिंह कठायत, महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष विमला महरा ,सरोज बिष्ट, शैलेंद्र राय, होशियार बोरा, उमेश कालाकोटी, नीरज कालाकोटी ,पवन ढेक, अक्कू मेहरा ,पूर्व प्रमुख कुशल सिंह धोनी सहित कई लोग मौजूद रहे।

जरूरी खबरें