Wednesday 26th of August 2026

ब्रेकिंग

रुड़की:रक्षाबंधन से पहले दो बहनों की हत्या करने वाला भाई गिरफ्तार डबल मर्डर का खुलासा

चंपावत :डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन ने शासन से की संवाद की अपील: मांगों पर 1 सितंबर से करेंगे सांकेतिक विरोध

लोहाघाट:5 किलोमीटर चलने के बाद हांफी रोडवेज बस 26 यात्री रहे परेशान। बदहाल हालत में लोहाघाट डिपो

लोहाघाट:पासम जूनियर विद्यालय का हाईस्कूल में उच्चीकरण, नरेश जोशी की पहल और ग्राम प्रधान के प्रयास रंग लाए।

चंपावत :गल्लागाँव की प्रियांशी ने पुणे में आयोजित राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में जीता गोल्ड

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : लोहाघाट:पूर्व सीएम हरीश रावत ने सुई गांव में होली व सिट्रस फलों को किया प्रमोट आदित्य महादेव के किए दर्शन

Laxman Singh Bisht

Mon, Apr 21, 2025

बुजुर्ग होलियारों किया सम्मानितसोमवार को लोहाघाट पहुंचे पूर्व सीएम व कांग्रेस के दिग्गज नेता हरीश रावत शाम को लोहाघाट के सुई गांव पहुंचे ।जहां पूर्व सीएम का ढोल नगाड़ों व पुष्प वर्षा के साथ ग्रामीणों के द्वारा भव्य स्वागत किया गया ।पूर्व सीएम हरीश रावत ने कहा आज उन्हें काफी खुशी हो रही है वह खड़ी होली के लिए उत्तराखंड में प्रसिद्ध गांव सुई पहुंचे हैं ।जिस प्रकार से सुई के ग्रामीणों ने अपनी पूर्वजों की धरोहर को सहेज कर रखा है वह काबिले तारीफ है पूर्व सीएम के द्वारा बुजुर्ग होलियारों को सम्मानित किया गया।इस दौरान पूर्व सीएम ने माल्टा ,नींबू, संतरा , जामीर आदि सिट्रस फलों को प्रमोट किया कहा यह किसानों की नगदी फसल है ।सरकार ने किसानों की आर्थिक स्थिति मजबूत करने के लिए सिट्रस फलों का समर्थन मूल्य बढ़ाना चाहिए ।इस दौरान पूर्व सीएम ने प्रसिद्ध आदित्य महादेव के दर्शन कर उनका आशीर्वाद लिया ।पूर्व सीएम के स्वागत के लिए महिलाओं ने शानदार झोड़ो का गायन किया जिसमें पूर्व सीएम ने भी प्रतिभागी किया। इस दौरान लोहाघाट विधायक खुशाल सिंह अधिकारी ,पूर्व स्पीकर गोविंद सिंह कुंजवाल, कांग्रेस जिला अध्यक्ष पूर्ण सिंह कठायत ,भुवन चौबे, श्याम चौबे ,सुनील चौबे ,सचिन जोशी, भागीरथ भट्ट, शैलेंद्र राय , मयंक ओली सहित समस्त ग्रामीण मौजूद रहे।

विज्ञापन

जरूरी खबरें