Sunday 26th of July 2026

ब्रेकिंग

चम्पावत के 29 लाभार्थियों को 6.35 लाख रुपये की सहायता राशि मंजूर

बाराकोट :108 एंबुलेंस में तकनीकी खराबी के तहत वैकल्पिक बैकअप व्यवस्था से स्वास्थ्य सेवाएँ सुचारू

लोहाघाट:धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 27 वा कारगिल विजय दिवस। कारगिल के शहीदों को किया नमन

लोहाघाट:27वें देवीधार महोत्सव का लोहाघाट विधायक ने किया शुभारंभ। 29 जुलाई को विशाल मेंले का आयोजन

लोहाघाट: पुरानी पेंशन बहाली की मांग शिक्षक व कर्मचारियों की प्रकाश रैली कैंडल मार्च के माध्यम से सरकार को जगाने का प्

सूचना

रिपोर्ट लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:जंगली जानवरों के हमले व आतंक पर पूर्व विधायक फर्त्याल ने जताई चिंता डीएफओ से की वार्ता।

Laxman Singh Bisht

Mon, Dec 29, 2025

.जंगली जानवरों के हमले व आतंक पर पूर्व विधायक फर्त्याल ने जताई चिंता डीएफओ से की वार्ता।

दो लोगों को मौत के घाट उतार चुके हैं गुलदार चार से अधिक महिलाओं पर किया हमला।

गुलदार के साथ क्षेत्र में भालुओं ने भी दस्तक।चंपावत जिले की लोहाघाट विधानसभा क्षेत्र में जंगली जानवरों ने चारों ओर आतंक मचाया हुआ है। लोहाघाट विधानसभा क्षेत्र में अभी तक जहां गुलदार दो लोगों को मौत के घाट उतार चुके हैं तो वहीं पांच से अधिक महिलाओं पर गुलदारों के द्वारा हमला कर घायल किया जा चुका है ।तथा ग्रामीणों के कई मवेशियों को गुलदार अपना निवाला बना चुके हैं। लोहाघाट विधानसभा क्षेत्र में जंगली जानवरों के लगातार बढ़ते हमले पर लोहाघाट के पूर्व भाजपा विधायक पूरन सिंह फर्त्याल के द्वारा गहरी चिंता जताई गई है। मामले को लेकर पूर्व विधायक के द्वारा आज डीएफओ चंपावत से फोन के माध्यम से वार्ता की गई। पूर्व विधायक फर्त्याल ने डीएफओ चंपावत से जंगली जानवरों के हमलो पर रोक लगाने तथा गांव में अधिक से अधिक पिंजरे लगाने को कहा। पूर्व विधायक ने कहा लोहाघाट विधानसभा क्षेत्र में लगातार जंगली जानवरों के द्वारा आतंक मचाया जा रहा है जिससे पूरे क्षेत्र की ग्रामीण जनता भयभीत है। उन्होंने कहा पहले सिर्फ गुलदारों का खतरा बना हुआ था लेकिन अब क्षेत्र में भालूओ ने भी अपनी दस्तक दे दी है। उन्होंने कहा जहां गुलदार अभी तक दो लोगों को मौत के घाट उतार चुके हैं तथा कई महिलाओं पर हमला कर चुके हैं। उन्होंने बताया गुलदार के भय से जहां महिलाएं चारा पत्ती लाने जंगल नहीं जा पा रहे हैं तो वहीं स्कूली बच्चों के लिए सबसे ज्यादा खतरा हुआ है। इसके अलावा खेतीखान क्षेत्र में बड़े-बड़े भालू नजर आने लगे है जो की एक गंभीर खतरा है। पूर्व विधायक ने जल्द से जल्द डीएफओ चंपावत से जंगली जानवरों के हमले से लोगों की सुरक्षा के लिए ठोस उपाय करने की मांग की। कहां आज पूरे क्षेत्र की जनता गुलदार व भालुओं के भय से सहमी हुई है। सोमवार को पूर्व विधायक फर्त्याल खेतीखान के भालू प्रभावित क्षेत्र में पहुंचे तथा ग्रामीणों से जानकारी ली इस दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष बबलू देव सहित कई लोग मौजूद रहे।

जरूरी खबरें