Thursday 30th of July 2026

ब्रेकिंग

सितारगंज:गिरफ्तार कर्मियों की रिहाई के बाद तहसील के खुले दरवाजे। विजिलेंस ने की थी गिरफ्तारी।

चंपावत:नदी से खेतों में हो रहें भू-कटाव का डीएम ने किया स्थलीय निरीक्षण हरसंभव सहायता का भरोसा

चंपावत:स्मैक तस्करों को अदालत ने सुनाई दो-दो वर्ष कठोर कारावास की सजा। 25/ 25 रुपए का लगाया अर्थ दंड

चंपावत:जल संस्थान डिप्लोमा इंजीनियर संघ के चुनाव निर्विरोध संपन्न, पवन बिष्ट बने अध्यक्ष।

लोहाघाट:रोज 16 किलोमीटर पैदल चल स्कूल पहुंचते हैं सुल्ला /पासम के छात्र मुख्यमंत्री से की स्कूल वाहन की मांग।

सूचना

रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:मऊ में छात्रा मे हुए गुलदार के हमले को लेकर पूर्व विधा0 फर्त्याल ने बन मंत्री से की मुलाकात

Laxman Singh Bisht

Thu, Apr 16, 2026

मऊ में छात्रा मे हुए गुलदार के हमले को लेकर पूर्व विधा0 फर्त्याल ने बन मंत्री से की मुलाकात

15 अप्रैल को जिले के बाराकोट ब्लॉक के मऊ गांव में 17 वर्षीय छात्रा को गुलदार ने हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। छात्रा का हल्द्वानी सुशीला तिवारी अस्पताल में उपचार चल रहा है। फिलहाल छात्रा खतरे से बाहर है। मामले की गंभीरता व छात्रा के परिवार की आर्थिक स्थिति को देखते हुए आज गुरुवार को लोहाघाट के पूर्व भाजपा विधायक पूरन सिंह फर्त्याल ने प्रदेश के वन मंत्री सुबोध उनियाल से उनके आवास में जाकर मुलाकात की। पूर्व विधायक फर्त्याल ने बन मंत्री को घटना की जानकारी देते हुए विभाग की ओर से पीड़ित परिवार की हर संभव मदद व घायल छात्रा का उपचार विभाग की ओर से कराने की मांग की। पूर्व विधायक फर्त्याल ने बताया बन मंत्री उनियाल के द्वारा मामले को काफी गंभीरता से लिया गया है। तथा वन विभाग के अधिकारियों को फोन कर घायल छात्रा की स्थिति जानने तथा विभागीय मदद तत्काल पहुंचाने के निर्देश दिए। पूर्व विधायक फर्त्याल ने कहा बन मंत्री के द्वारा पूर्ण आश्वासन दिया गया है कि छात्रा का समुचित उपचार विभाग की ओर से किया जाएगा तथा विभाग की ओर से जो भी सहायता दी जाती है पीड़ित परिवार को दी जाएगी।

पूर्व विधायक ने बताया वन मंत्री के द्वारा डीएफओ को गुलदार प्रभावित क्षेत्र में सुरक्षा मुहैया कराने तथा जल्द से जल्द गुलदार को पकड़ने के निर्देश दिए है। पूर्व विधायक फर्त्याल ने कहा बन मंत्री के द्वारा मामले का गंभीरता से संज्ञान लेने के लिए वह उनको धन्यवाद देते है।कहा पीड़ित परिवार की हर संभव मदद की जाएगी।

जरूरी खबरें