Saturday 27th of June 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:विद्युत केबल बदलने के कार्य के चलते 27 जून को आदर्श कलोनी में विद्युत व्यवस्था रहेगी बाधित

लोहाघाट:मऊ चोमेल सड़क के गड्ढे व टूटी हुई सुरक्षा दीवारें दुर्घटनाओं को दे रही दावत।

टनकपुर बूम क्षेत्र में डूबे दूसरे युवा का शव एसडीआरएफ ने शारदा बैराज से किया बरामद।

पिथौरागढ़ में 5 वर्षीय मासूम के अपहरण एवं दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार।

चंपावत:पाटी मे हाईटेंशन लाइन की चपेट में आया नेपाली मजदूर मौके पर मौत

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : लोहाघाट:कनेडी कालेशन मंदिर में मां भगवती एवं मां काली की भव्य रथयात्रा के साथ चार दिवसीय देवी महोत्सव का समापन

Laxman Singh Bisht

Fri, Jul 4, 2025

कनेडी कालेशन मंदिर में मां भगवती एवं मां काली की भव्य रथयात्रा के साथ चार दिवसीय देवी महोत्सव का समापनकनेडी के प्रसिद्ध कालेशन मंदिर में आयोजित चार दिवसीय देवी महोत्सव का देवी रथ यात्रा के साथ समापन हो गया।प्रातः काल पुजारी दीप जोशी द्वारा मंदिर गर्भ गृह में विधिवत पूजा अर्चना की गई,मंदिर में गोदान,कन्या पूजन एवं हवन किया गया।दोपहर बाद निकली देवी रथ यात्रा मां भगवती के धामी डॉ. सुधाकर जोशी एवं मां काली के रूप मे जगदीश चंद्र रथ में विराजमान थे,जो चंवर झुलाते हुए भक्तों को आशीर्वाद दे रहे थे।रथ के आघे कालेशन देवता के धामी दीप जोशी ,गोरल देवता के धामी नरेश पांडेय , अज्ञा बेताल हिमांशु जोशी, कटारीमल कैलाश जोशी,सिद्ध बाबा प्रमोद जोशी,भूमिदार बाबा प्रकाश जोशी,काल कैल बाबा प्रदीप जोशी, पंचबलिया देवता नरेश पांडेय ,जिंमदार बाबा के धामी शुभम सिंह चल रहे थे। रथ के पीछे महिलाएं भक्ति रस से ओतप्रोत गीत गा रही थी।आयोजन में संरक्षक शिव दत्त जोशी,प्रोफेसर एल एम जोशी,रेंजर दीप जोशी,रमेश जोशी,भुवन पांडेय,अमर सिंह भंडारी,योगेश जोशी,आशुतोष , लोकेश आदि उपस्थित रहे।इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष मोहित पाठक उपस्थित रहे।महोत्सव समिति अध्यक्ष डॉ.सुधाकर जोशी ने सभी का आभार प्रकट किया।

जरूरी खबरें