Saturday 8th of August 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:कालूखाड़ मेरौली के बुजुर्गों की गांव की सुध लेने की विधायक व डीएम से गुहार।

चंपावत:कृषि एवं उद्यान विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों को दिया गया कृत्रिम बुद्धिमत्ता ( एआई) का प्रशिक्षण

चंपावत:दुष्कर्म के दोषी को 10 साल का कठोर कारावास, एक लाख का जुर्माना जिला सत्र न्यायाधीश का फैसला

लोहाघाट:प्रेमनगर पाटन की महिलाओं ने चलाया स्वच्छता अभियान, पंचायत घर परिसर को बनाया स्वच्छ व सुंदर

लोहाघाट:जन सुरक्षा के लिए खतरा बनी देवदार की टहनी का फायर टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद किया निस्तारण।

सूचना

: लोहाघाट:पीजी कॉलेज लोहाघाट की चार महिला हॉकी खिलाड़ियों का अल्मोड़ा विश्वविद्यालय की नॉर्थ जोन महिला हॉकी टीम में हुआ चयन

Laxman Singh Bisht

Tue, Dec 19, 2023
पीजी कॉलेज लोहाघाट की चार महिला हॉकी खिलाड़ियों का अल्मोड़ा विश्वविद्यालय की नॉर्थ जोन महिला हॉकी टीम में हुआ चयन शोबन सिंह जीना अल्मोड़ा विश्वविद्यालय की नॉर्थ जोन महिला हॉकी टीम के लिए पीजी कॉलेज लोहाघाट की चार महिला हॉकी खिलाड़ियों का चयन हुआ है कॉलेज की क्रीड़ा प्रभारी डॉक्टर अर्चना त्रिपाठी ने जानकारी देते हुए बताया विश्वविद्यालय की नॉर्थ जोन महिला हॉकी प्रतियोगिता के लिए लोहाघाट महाविद्यालय की तनुजा चंद, भावना धोनी ,नीलम चंद व पुष्पा चंद का नॉर्थ जोन हॉकी प्रतियोगिता के लिए अल्मोड़ा विश्वविद्यालय की टीम में चयन किया गया है वही महाविद्यालय की चार खिलाड़ियों का एक साथ चयन होने पर प्राचार्य डॉक्टर संगीता गुप्ता, डॉक्टर रुचिर जोशी डॉक्टर, रवि सनवाल ,डॉक्टर लता ,डॉक्टर सुमन पांडे ,डॉक्टर कमलेश सगटा ,डॉक्टर दिनेश राम व हॉकी कोच चंद्रा पांडे ने खुशी जताते हुए शुभकामनाएं दी है मालूम हो इन खिलाड़ियों को जीजीआईसी चंमदेवल की पीटीआई व अंतरराष्ट्रीय महिला हॉकी खिलाड़ी चंद्रा पांडे के द्वारा हॉकी की ट्रेनिंग दी गई है चारों हॉकी खिलाड़ी गुमदेश क्षेत्र की है

जरूरी खबरें