Sunday 28th of June 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:मुख्यमंत्री की विधानसभा चंपावत से कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने सरकार को ललकारा

लोहाघाट मे पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत। पालिका अध्यक्ष ने किया शुभारंभ

चंपावत:29 जून को मुख्यमंत्री का चंपावत दौरा जिला चिकित्सालय में एमआरआई मशीन का करेंगे लोकार्पण

सजग इंडिया के अध्यक्ष ललित जोशी को मिला भारत सरकार का ‘नशा मुक्त मित्र अवार्ड 2026

चंपावत:डीएम के निर्देश पर जिले के शिक्षण संस्थानों, अस्पतालों, होटलों और मॉल का होगा फायर सेफ्टी ऑडिट

सूचना

: लोहाघाट:15 दिन के भीतर सरयू लिफ्ट पेयजल योजना की डीपीआर के लिए धन होगा अवमुक्त मुख्यमंत्री ने दिया आश्वासन: निवर्तमान पालिकाध्यक्ष वर्मा

Laxman Singh Bisht

Tue, Jun 18, 2024
15 दिन के भीतर सरयू लिफ्ट पेयजल योजना की डीपीआर के लिए धन होगा अवमुक्त मुख्यमंत्री ने दिया आश्वासन लोहाघाट नगर में हो रही दूषित पेयजल आपूर्ति व भीषण पेयजल समस्या को लेकर नगरवासी वर्षों से सरयू लिफ्ट पर पेयजल योजना निर्माण की मांग कर रहे हैं ताकि नगर सहित ग्रामीण क्षेत्र को भी सरयू नदी से साफ व भरपूर मात्रा में पेयजल मिल सके सरयू लिफ्ट योजना निर्माण को लेकर मुख्यमंत्री धामी के द्वारा भी पूर्व मे घोषणा की जा चुकी है लेकिन अभी तक योजना की डीपीआर भी तैयार नहीं हुई वहीं मंगलवार को लोहाघाट के निवर्तमान पालिकाध्यक्ष गोविंद वर्मा ने बताया नगर व ग्रामीण क्षेत्र में हो रही भीषण पेयजल किल्लत को देखते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष चंपावत निर्मल मेहरा व उनके द्वारा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात कर लोहाघाट नगर में हो रहे भीषण पेयजल संकट के बारे में बताया गया तथा सरयू लिफ्ट पेयजल योजना निर्माण की डीपीआर बनाने के लिए धन अवमुक्त करने की मांग की वर्मा ने बताया मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मामले का संज्ञान लेते हुए 15 दिन के भीतर डीपीआर की धनराशि को अवमुक्त करने का आश्वासन दिया है वर्मा ने बताया डीपीआर बनने के बाद जल्द से जल्द सरयू लिफ्ट योजना निर्माण की धनराशि की मांग मुख्यमंत्री के सामने रखी जाएगी वर्मा ने कहा इस बार सरयू लिफ्ट योजना निर्माण करा कर ही दम लिया जाएगा

जरूरी खबरें