Sunday 8th of February 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:मां पूर्णागिरी कॉलेज आफ नर्सिंग मे जिला स्तरीय प्रदर्शनी एवं प्रोजेक्ट प्रतियोगिता का शुभारंभ

लोहाघाट:पॉलिटेक्निक कैमिकल घटना हादसा या लापरवाही। या मानकों का नहीं किया गया था पालन।

चम्पावत बुजुर्ग का हत्यारा गिरफ्तार आला कत्ल बरामद

लोहाघाट:केमिकल से बीमार पड़ी छात्राओं व शिक्षिका को आज अस्पताल से किया जाएगा डिस्चार्ज।

पाटी: डीएम के निर्देश पर बॉस बस्वाडी विद्यालय में शिक्षक की हुई तैनाती ग्रामीणों ने डीएम को दिया धन्यवाद।

: लोहाघाट:विशाल भंडारे व भगवान गणेश की मूर्ति के विसर्जन के साथ गणेश महोत्सव का हुआ भव्य समापन

Laxman Singh Bisht

Thu, Sep 28, 2023
विशाल भंडारे व भगवान गणेश की मूर्ति के विसर्जन के साथ गणेश महोत्सव का हुआ भव्य समापन नगर लोहाघाट में गणेश महोत्सव समिति के द्वारा आयोजित दस दिवसीय गणेश महोत्सव का समापन विशाल भंडारे व गणेश प्रतिमा के विसर्जन के साथ हो गया है। इस दौरान श्रद्धालुओं ने भगवान गणेश के जयकारों के साथ भगवान गणेश की मूर्ति को रिश्वेश्वर मंदिर लोहाघाट में लोहावती नदी में विसर्जन किया गया। गुरुवार को पं. प्रकाश पुनेठा, दीपक पाठक और प्रदीप पांडेय ने मंत्रोच्चार विधिवत भगवान गणेश की पूजा कर सुख और समृद्धि का आशीर्वाद दिया। रामलीला मैदान में गणेश महोत्सव कमेटी के द्वारा क्षेत्र वासियों के सहयोग से विशाल भंडारे का आयोजन किया गया था जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया दोपहर बाद रामलीला मैदान से भगवान गणेश की मूर्ति को गाजे बाजे व भगवान गणेश के जयकारों के साथ विसर्जन के लिए लोहावती नदी ले जाया गया। जहां श्रद्धालुओं ने गणपति बप्पा मोरिया, अगले बरस तू जल्दी आ के जयकारे लगाए। श्रद्धालुओं ने एक दूसरे पर अबीर गुलाब लगाया तथा भगवान गणेश की प्रतिमा का विसर्जन किया। वही गणेश महोत्सव कमेटी के सदस्यों ने कहा अगले वर्ष महोत्सव को और भी ज्यादा बड़ा व भव्य रूप दिया जाएगा उन्होंने महोत्सव को सफल बनाने के लिए सभी क्षेत्र वासियों व सहयोगियों को धन्यवाद दिया यहां अमित जुकरिया,सतीश पांडेय, गोविंद वर्मा, दीपक जोशी, राजू गड़कोटी, विवेक ओली, हरीश मेहता, पप्पू बर्मा,ब्रजेश माहरा, जीवन गहतोड़ी,सचिन जोशी,चन्द्रशेखर जोशी, महेश बोहरा,दलीप सिंह अधिकारी, मनोज गर्ग,यतीश मुरारी,विपिन पंगरिया, सुशीला बोहरा, किरन पुनेठा,मुन्नी खड़ायत आदि मौजूद रहे।

जरूरी खबरें