Wednesday 26th of August 2026

ब्रेकिंग

रुड़की:रक्षाबंधन से पहले दो बहनों की हत्या करने वाला भाई गिरफ्तार डबल मर्डर का खुलासा

चंपावत :डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन ने शासन से की संवाद की अपील: मांगों पर 1 सितंबर से करेंगे सांकेतिक विरोध

लोहाघाट:5 किलोमीटर चलने के बाद हांफी रोडवेज बस 26 यात्री रहे परेशान। बदहाल हालत में लोहाघाट डिपो

लोहाघाट:पासम जूनियर विद्यालय का हाईस्कूल में उच्चीकरण, नरेश जोशी की पहल और ग्राम प्रधान के प्रयास रंग लाए।

चंपावत :गल्लागाँव की प्रियांशी ने पुणे में आयोजित राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में जीता गोल्ड

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : लोहाघाट:एसबीआई के एटीएम में लगे कूड़े के ढेर अधिकारी बेखबर।

Laxman Singh Bisht

Fri, Apr 25, 2025

एसबीआई के एटीएम में लगे कूड़े के ढेर अधिकारी बेखबर।एसबीआई लोहाघाट के अधिकारी स्वच्छता के प्रति कितने जागरूक हैं इसका उदाहरण एसबीआई के द्वारा लोहाघाट के मीना बाजार में खोले गए एटीएम में देखा जा सकता है। जहां लंबे समय से एटीएम के भीतर झाड़ू तक नहीं लगी है। जिस कारण एटीएम में कूड़ा भरा पड़ा है और लोग कूड़े के बीच से ही एटीएम से पैसा निकालने को मजबूर है।शुक्रवार को आसपास के लोगों ने बताया पहले एटीएम में सुरक्षा गार्ड तैनात रहता था जो एटीएम की साफ सफाई भी करता था। पर अब सुरक्षा गार्ड को हटा दिया गया है तब से एटीएम में झाड़ू तक नहीं लगी है ।जिस कारण एटीएम के भीतर काफी गंदगी हो गई है पर इसका संज्ञान एसबीआई के अधिकारी के द्वारा नहीं लिया जा रहा है ।लोगों ने कहा एक और स्वच्छ भारत मिशन चल रहा है तो वहीं दूसरी ओर एसबीआई के अधिकारियों को अभियान से कुछ भी लेना देना नहीं है। लोगों ने एसबीआई के अधिकारियों से एटीएम मे साफ सफाई रखने की मांग की है। कहा बाहर से आने वाले पर्यटकों में भी इसका अच्छा प्रभाव नहीं पड़ रहा है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें