Monday 24th of August 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:मुख्यमंत्री ने स्वयं सहायता समूह की महिलाओं से किया वर्चुअल संवाद, सुनीं सफलता की कहानियां

चंपावत:देवीधुरा मेले में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, 04 खाद्य पदार्थों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए

बाराकोट:तड़ाग मे नवनिर्मित महादेव मंदिर में पूर्ण विधि विधान से की गई प्राण प्रतिष्ठा।निकली भव्य कलश यात्रा।

चंपावत:वरिष्ठ कोषाधिकारी सीमा बंगवाल के स्थानांतरण पर सह कर्मियों ने दी भावभीनी विदाई ।

लोहाघाट:भाजपा जिलाध्यक्ष गोविंद सामंत के आश्वासन पर महाविद्यालय की छत से उतरे एबीवीपी व छात्र संघ नेता।

सूचना

: लोहाघाट:गिरधर अधिकारी होंगे कांग्रेस से लोहाघाट नगर पालिका अध्यक्ष पद के प्रत्याशी 

Laxman Singh Bisht

Mon, Dec 23, 2024
गिरधर अधिकारी होंगे कांग्रेस से लोहाघाट नगर पालिका अध्यक्ष पद के प्रत्याशी प्रदेश में नगर निकाय चुनावों की तारीख का ऐलान होते ही कांग्रेस ने लोहाघाट नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए गिरधर सिंह अधिकारी को प्रत्याशी घोषित कर दिया है सोमवार को लोहाघाट विधायक खुशाल सिंह अधिकारी की अध्यक्षता में कांग्रेस पदाधिकारियो की बैठक आयोजित की गई बैठक में आगामी नगर निकाय चुनाव को लेकर मंथन किया गया बैठक में सर्वसम्मति से कांग्रेस पदाधिकारियो ने लोहाघाट नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए समाजसेवी गिरधर सिंह अधिकारी को पार्टी प्रत्याशी घोषित किया विधायक अधिकारी ने कहा कांग्रेस पार्टी पूरी ताकत से निकाय चुनाव लड़ेगी और जीत दर्ज करेगी उन्होंने कहा पार्टी ने वेदाग छवि के गिरधर सिंह अधिकारी को अध्यक्ष पद का प्रत्याशी घोषित किया है उन्होंने सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर पार्टी प्रत्याशी के पक्ष में कार्य कर उन्हें जीत दिलाने की अपील की वहीं कांग्रेस के द्वारा प्रत्याशी खड़ा करने से लोहाघाट मे मुक़ाबला दिलचस्प होगा क्योंकि कांग्रेस पिछले चुनाव में प्रत्याशी खड़ा नहीं किया था इस दौरान भागीरथ भट्ट, प्रकाश शाह, बल्लू मेहरा , चांद बोहरा ,सक्षम अधिकारी ,प्रदीप देव ,शैलेंद्र राय आदि कांग्रेस पदाधिकारी मौजूद रहे

विज्ञापन

जरूरी खबरें