Wednesday 26th of August 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट में मेहनत की भट्टी में तपाकर बेहतर बॉक्सर तैयार कर रहे हैं कैप्टन आनंद महरा।

चंपावत:सीएम के कल प्रस्तावित धूरा दौरे की तैयारी का जिलाधिकारी ने लिया व जायजा

रुड़की:रक्षाबंधन से पहले दो बहनों की हत्या करने वाला भाई गिरफ्तार डबल मर्डर का खुलासा

चंपावत :डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन ने शासन से की संवाद की अपील: मांगों पर 1 सितंबर से करेंगे सांकेतिक विरोध

लोहाघाट:5 किलोमीटर चलने के बाद हांफी रोडवेज बस 26 यात्री रहे परेशान। बदहाल हालत में लोहाघाट डिपो

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : लोहाघाट:अक्षत मांगने वाले अधिशासी अभियंता पर गिरी गाज पौड़ी ट्रांसफर।

Laxman Singh Bisht

Sun, May 18, 2025

अक्षत मांगने वाले अधिशासी अभियंता पर गिरी गाज ट्रांसफर।एनएच के लोहाघाट के अधिशासी अभियंता आशुतोष कुमार के द्वारा सहायक अभियंता की सेवा पत्रावली गुम हो जाने पर विभाग के कर्मचारियों से मंदिर में चढ़ाने के लिए अक्षत लाने के आदेश जारी किए थे। मामला पूरे प्रदेश में गरमा गया था ।मामले का संज्ञान लेते हुए सचिव डॉक्टर पंकज कुमार पांडे ने तत्काल प्रभाव से आशुतोष कुमार अधिशासी अभियंता रा0मा 0खंड लोक निर्माण विभाग लोहाघाट को प्रशासनिक आधार पर उनके वर्तमान तैनाती स्थान से स्थानांतरित करते हुए क्षेत्रीय मुख्य अभियंता कार्यालय लोक निर्माण विभाग पोड़ी में संबद्ध करने के आदेश जारी किए है। आदेश में आशुतोष कुमार को नवीन तैनाती स्थान पर तत्काल योगदान देना सुनिश्चित किया है तथा संबंधित नियंत्रक अधिकारी द्वारा स्थानांतरित अधिकारी आशुतोष कुमार को तत्काल कार्य मुक्त करने के आदेश भी सचिव के द्वारा दिए गए हैं। यह मामला पूरे प्रदेश में काफी चर्चित रहा।

विज्ञापन

जरूरी खबरें