Wednesday 26th of August 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:पासम जूनियर विद्यालय का हाईस्कूल में उच्चीकरण, नरेश जोशी की पहल और ग्राम प्रधान के प्रयास रंग लाए।

चंपावत :गल्लागाँव की प्रियांशी ने पुणे में आयोजित राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में जीता गोल्ड

दून:प्रदेशभर की सड़कों को दुरुस्त करने के संबंध में कैबिनेट बैठक में हुआ विस्तृत विचार-विमर्श

दून :वन डिस्ट्रिक्ट वन फेस्टिवल एवं निर्यात संवर्धन को लेकर मुख्य सचिव ने ली जिलाधिकारियों के साथ बैठक

नैनीताल: बिना अनुमति डीएम की कॉल रिकॉर्डिंग कर सार्वजनिक करने पर पोर्टल संपादक को जारी किया कारण बताओ नोटिस

सूचना

: लोहाघाट:ग्रिफ के हवलदार देवकीनंदन पचौली का रामेश्वर घाट में किया गया पुलिस सम्मान के साथ अंतिम संस्कार।

Laxman Singh Bisht

Fri, Mar 22, 2024
ग्रिफ के हवलदार देवकीनंदन पचौली का किया गया पुलिस सम्मान के साथ अंतिम संस्कार। लोहाघाट के प्रेम नगर पाटन में रहने वाले ग्रिफ के हवलदार देवकीनंदन पचौली का आज रामेश्वर घाट में सशस्त्र पुलिस गारद के सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। स्वर्गीय पचौली अरुणाचल प्रदेश में सेवारत थे जहां उनका हृदय गति रुकने से निधन हो गया। उनका पार्थिव शरीर आज सुबह उनके आवास में पहुंचा जहां पिछले तीन दिनों से परिवार के लोग अपनी शुदबुध खोए हुए थे। स्वर्गीय श्री पचौली का आज रामेश्वर घाट में अंतिम संस्कार किया गया। पुलिस के सशस्त्र बल द्वारा मातमी धुन के साथ उन्हें अंतिम सलामी दी गई। उनके पुत्र तरुण एवं अभिषेक ने चिता को मुखाग्नि दी। जिला प्रशासन की ओर से लोहाघाट के तहसीलदार जगदीश सिंह नेगी के द्वारा पुष्प चक्र अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। मूल रूप से किमाड़ी गांव के श्री पचौली पिछले कुछ वर्षों से परिवार के साथ प्रेम नगर पाटन में रह रहे थे। उनके अंतिम संस्कार में उनके पैतृक गांव के लोग भी बड़ी संख्या में आए हुए थे।

विज्ञापन

जरूरी खबरें