Wednesday 26th of August 2026

ब्रेकिंग

चंपावत :डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन ने शासन से की संवाद की अपील: मांगों पर 1 सितंबर से करेंगे सांकेतिक विरोध

लोहाघाट:5 किलोमीटर चलने के बाद हांफी रोडवेज बस 26 यात्री रहे परेशान। बदहाल हालत में लोहाघाट डिपो

लोहाघाट:पासम जूनियर विद्यालय का हाईस्कूल में उच्चीकरण, नरेश जोशी की पहल और ग्राम प्रधान के प्रयास रंग लाए।

चंपावत :गल्लागाँव की प्रियांशी ने पुणे में आयोजित राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में जीता गोल्ड

दून:प्रदेशभर की सड़कों को दुरुस्त करने के संबंध में कैबिनेट बैठक में हुआ विस्तृत विचार-विमर्श

सूचना

: लोहाघाट:दूल्हे ने पहले मतदान करने की ली शपथ फिर चढ़ा घोड़ी

Laxman Singh Bisht

Thu, Feb 22, 2024
दूल्हे ने पहले मतदान करने की ली शपथ फिर चढ़ा घोड़ी डीएम चंपावत नवनीत पांडे के दिशा निर्देश पर जिले में चलाए जा रहे मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के तहत गुरुवार को स्वीप जागरूकता टीम नोडल अधिकारी जीवन चंद्र कलोनी के निर्देश पर लोहाघाट विधानसभा के नेपाल सीमा से लगे सबसे दूरस्थ मतदान स्थल कायल गांव पहुंची टीम द्वारा मतदान स्थल में मतदान जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया जागरूकता टीम ने कायल गांव में हो रहे विवाह समारोह में मतदाता जागरूकता अभियान कार्यक्रम की शपथ का आयोजन किया कार्यक्रम में दुल्हे है गिरीश चंद्र पांडे पुत्र हेतराम पांडे ने पहले मतदान करने की शपथ ली इसके बाद वह घोड़ी चढ़े गिरीश ने कहा उन्होंने मतदान करने की शपथ ली है आगामी लोकसभा चुनाव में वे अपनी दुल्हन के साथ अवश्य मतदान करेंगे तथा औरों को भी मतदान के लिए जागरूक करेंगे जागरूकता टीम ने राजकीय प्राथमिक विद्यालय कायल में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के तहत तीन दर्जन से अधिक मतदाताओं को शपथ दिलवाई जागरूकता टीम में प्रमोदपाटनी ,जीवन चंद्र राय ,कमलेश जोशी ,मयंक ओली, उषा चौहान आदि मौजूद रहे

विज्ञापन

जरूरी खबरें