Wednesday 26th of August 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट में मेहनत की भट्टी में तपाकर बेहतर बॉक्सर तैयार कर रहे हैं कैप्टन आनंद महरा।

चंपावत:सीएम के कल प्रस्तावित धूरा दौरे की तैयारी का जिलाधिकारी ने लिया व जायजा

रुड़की:रक्षाबंधन से पहले दो बहनों की हत्या करने वाला भाई गिरफ्तार डबल मर्डर का खुलासा

चंपावत :डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन ने शासन से की संवाद की अपील: मांगों पर 1 सितंबर से करेंगे सांकेतिक विरोध

लोहाघाट:5 किलोमीटर चलने के बाद हांफी रोडवेज बस 26 यात्री रहे परेशान। बदहाल हालत में लोहाघाट डिपो

सूचना

: लोहाघाट:जल्द मांगे पूरी न होने पर फिर सड़कों में उतरेंगे गुरिल्ला : संगठन जिलाध्यक्ष ने दी चेतावनी

Laxman Singh Bisht

Sat, Jan 6, 2024
जल्द मांगे पूरी न होने पर फिर सड़कों में उतरेंगे गुरिल्ला : संगठन जिलाध्यक्ष ने दी चेतावनी शनिवार को गुरिल्ला संगठन चंपावत के जिलाध्यक्ष ललित बगौली ने कहा सरकार गुरिल्लाओं को एक बार फिर से सत्यापन का झुनझुना थमा कर बरगला रही है जब भी गुरिल्ला ने सरकार से उन्हें नौकरी व पेंशन की मांग करी सरकार ने सत्यापन का झुनझुना था थमा दिया अब एक बार फिर से सरकार एल आई यू के द्वारा उनका सत्यापन कर रही है बगोली ने कहा गुरिल्ला के प्रति सरकार के मन में खोट है 18 साल से गुरिल्ला अपनी मांगों को लेकर संघर्ष कर रहे हैं पर हर बार सरकार सत्यापन का झुनझुना थमा दे रही है जो की सरकार के हक में ठीक नहीं है बगोली ने कहा सीएम धामी से वार्ता के बाद गुरिल्लाओं को कुछ आशा जगी है उन्हें पूरी आशा है कि मुख्यमंत्री गुरिल्लाओ की मांग को जरूर पूरा करेंगे वहीं बगोली ने चेतावनी देते हुए कहा अगर सरकार गुरिल्लाओं की मांगे जल्द पूरा नहीं करती है तो गुरिल्ला 2024 लोकसभा चुनाव में सरकार को सबक सिखाने के लिए तैयार बैठे हैं सरकार गुरिल्लो की ताकत को कम न आके बगोली ने कहा जब तक गुरिल्लो की मांगे पूरी नहीं होंगी उनका आंदोलन जारी रहेगा गुरिल्ला अंतिम सांस तक अपनी लड़ाई लड़ेंगे मालूम हो आजकल गुरिल्लाओं का एल आई यू के द्वारा सत्यापन किया जा रहा है और गुरिल्ला अपनी मांगों को लेकर संघर्ष कर रहे हैं

विज्ञापन

जरूरी खबरें