Wednesday 26th of August 2026

ब्रेकिंग

रुड़की:रक्षाबंधन से पहले दो बहनों की हत्या करने वाला भाई गिरफ्तार डबल मर्डर का खुलासा

चंपावत :डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन ने शासन से की संवाद की अपील: मांगों पर 1 सितंबर से करेंगे सांकेतिक विरोध

लोहाघाट:5 किलोमीटर चलने के बाद हांफी रोडवेज बस 26 यात्री रहे परेशान। बदहाल हालत में लोहाघाट डिपो

लोहाघाट:पासम जूनियर विद्यालय का हाईस्कूल में उच्चीकरण, नरेश जोशी की पहल और ग्राम प्रधान के प्रयास रंग लाए।

चंपावत :गल्लागाँव की प्रियांशी ने पुणे में आयोजित राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में जीता गोल्ड

सूचना

: लोहाघाट:बारिश व कड़ाके की ठंड के बीच अनशन में डटे रहे गुरिल्ले बारिश व कड़ाके की ठंड भी नहीं तोड़ पाई गुरिल्लो के हौसले को

Laxman Singh Bisht

Thu, Feb 1, 2024
बारिश व कड़ाके की ठंड के बीच अनशन में डटे रहे गुरिल्ले बारिश व कड़ाके की ठंड भी नहीं तोड़ पाई गुरिल्लो के हौसले को, नौकरी व पेंशन की मांग को लेकर लोहाघाट के गांधी पार्क में गांधी जी की मूर्ति के नीचे पिछले 5 दिनों से गुरिल्लो का अनशन चल रहा है गुरुवार को बारिश व कड़ाके की ठंड के बावजूद गुरिल्ला धीरज पुनेठा व अन्य गुरिल्ला अनशन में बैठे रहे वहीं गुरिल्ला संगठन जिला अध्यक्ष ललित बगोली व अनशनकारी गुरिल्ला धीरज पुनेठा ने कहा ठंड व बारिश गुरिल्लाओ के हौसले को नहीं तोड़ सकते हैं उन्होंने कहा जब तक सरकार गुरिल्लाओ की नौकरी व पेंशन की मांग को नहीं मानती है गुरिल्ले अनशन से नहीं हटेंगे चाहे अब उनकी जान ही क्यों न चली जाए उन्होंने कहा उनके पास खोने के लिए अब कुछ भी नहीं बचा है गुरिल्लाओ ने कहा 17 साल से गुरिल्ला अपनी मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे हैं हाईकोर्ट ने भी गुरिल्लाओ के पक्ष में फैसला दे दिया है पर उत्तराखण्ड सरकार हाईकोर्ट के फैसले तक को मानने के लिए तैयार नहीं है सिर्फ सत्यापन कराकर गुरिल्लाओ को सरकार द्वारा झुनझुना थमाया जा रहा है उन्होंने कहा गुरिल्ला अब मानने वाले नहीं है यह उनकी अंतिम लड़ाई है अगर सरकार अब भी उनकी मांगे नहीं मानती है तो प्रदेश के हजारों गुरिल्ला 2024 लोकसभा चुनाव का बहिष्कार करेंगे वहीं गुरिल्लो ने मुख्यमंत्री से उनकी मांगों को पूरा करने की अपील करी है वही गुरिल्लाओं के इस आंदोलन को क्षेत्र के लोगों का समर्थन भी मिलने लग गया है लोगों ने कहा गुरिल्लाओं की मांगे जायज है सरकार को मानना चाहिए

विज्ञापन

जरूरी खबरें