रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:मौड़ा में घास काट रही महिला पर गुलदार का हमला बाल बाल बची महिला।
Laxman Singh Bisht
Sat, Apr 18, 2026
मौड़ा में घास काट रही महिला पर गुलदार का हमला बाल बाल बची महिला।
सूचना पर वन विभाग की टीम पहुंची मौके पर ग्रामीणों की पिंजड़ा लगाने की मांग।

लोहाघाट ब्लॉक के ग्रामीण क्षेत्रों में गुलदार के हमले थमने का नाम नहीं ले रहे है। जहां पिछले महीने पंचेश्वर में गुलदार ने एक सिक्किम के व्यक्ति पर हमला कर घायल कर दिया था। तो चार दिन पूर्व मऊ में गेहूं काट रही छात्रा पर हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। जानकारी के मुताबिक आज मऊ इंटर कॉलेज के पास दो गुलदार देखे गए हैं। तो वहीं आज शनिवार सुबह गुलदार ने सीमांत मोड़ा गांव में अपने साथियों के साथ घास काट रही नेहा बोहरा पर हमला कर दिया नेहा पर हमला होते देख साथी महिलाओं के द्वारा हल्ला गुल्ला मचाकर गुलदार को किसी तरह वहां से खदेड़ा गया। इसके बाद गुलदार ने नीचे गांव में जाकर एक बकरी को अपना निवाला बना दिया। मोड़ा ग्राम प्रधान दिलीप सिंह बोहरा वह पूर्व सैनिक केदार बोहरा ने बताया महिला पर हुए गुलदार के हमले से गांव में दहशत का माहौल बन गया है ।

उन्होंने बताया वन विभाग को सूचना देने के बाद वन विभाग की टीम रेंजर एन0 डी0 पांडे के नेतृत्व में गांव में पहुंची तथा घटना की जानकारी ली। उन्होंने कहा वन विभाग के द्वारा ग्रामीणों को आश्वासन दिया गया है कि जल्द गांव में पिंजरा लगाया जाएगा। साथ ही वन विभाग की टीम ने ग्रामीणों को जागरूक किया। वही ग्रामीणों ने वन विभाग से जल्द से जल्द पिजड़ा लगाने की मांग की है। पूर्व सैनिक बोहरा ने बताया गुलदार के हमले में महिला बाल बाल बची है। हमले में उसके कपड़े तक फट गए हैं। फिलहाल गांव में दहशत है। इस दौरान बन बीट अधिकारी पीयूष बिष्ट मौजूद रहे। अभी तक गुलदारों के द्वारा लोहाघाट विधानसभा में जहां दो लोगों को मौत के घाट उतारा जा चुका है तो कई लोगों को गुलदार के द्वारा घायल किया गया है तथा कई मवेशियों को निवाला बनाया जा चुका है। तो वहीं वन विभाग के द्वारा पांच गुलदारों को पिंजरे में कैद कर रेस्क्यू सेंटर भेजा गया है।