रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:रूदमाली में गुलदार का आतंक एक बकरी को उतारा मौत के घाट एक को किया घायल।
Laxman Singh Bisht
Sun, Jun 14, 2026
रूदमाली में गुलदार का आतंक
एक बकरी को उतारा मौत के घाट एक को किया घायल।

ग्रामीणों की बन विभाग से गुलदार से सुरक्षा देने की मांग । लंबे समय से सक्रिय है गुलदार

लोहाघाट ब्लॉक के सीमांत दिगालीचौड़ क्षेत्र के रूदमाली ग्राम सभा में लंबे समय से गुलदार की दहशत जारी है। आज रविवार दोपहर 2:30 बजे ग्रामीण पूरन राम की घर के पास ही चर रही बकरियों पर घात लगाकर बैठे गुलदार ने हमला कर दिया। गुलदार के हमले से जहां एक बकरी की मौत हो गई तो वही एक बकरी घायल हो गई है। ग्रामीणों के द्वारा शोरगुल करने से गुलदार जंगल की ओर भाग गया। ग्रामीण पूरन राम, पवन कुमार, रवि शंकर, गोपाल राम,विक्रम राम आदि ने बताया गुलदार काफी लंबे समय से गांव में सक्रिय है जिसके चलते गांव में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने कहा गुलदार कभी भी बड़ी घटना को अंजाम दे सकता है। ग्रामीणों ने प्रशासन व वन विभाग से गुलदार के आतंक से निजात दिलाने तथा गुलदार के हमले में मारी गई बकरी का मुआवजा ग्रामीण पूरन राम को देने की मांग की है। ग्रामीणों ने कहा आज हुए हमले से ग्रामीण काफी दहशत में। उन्होंने जल्द मामले का वन विभाग से संज्ञान लेने की मांग की है।