Thursday 28th of May 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट :गंगनोला मे भारी ओलावृष्टि से फल व फसले हुई तबाह किसानों को बड़ा नुकसान।

लोहाघाट पुलिस ने 05 लाख रुपये के गुम हुए जेवर सकुशल किए बरामद।

लोहाघाट में मूसलाधार बारिश व ओलावृष्टि से लोगों को गर्मी से मिली निजात। फलों को बड़ा नुकसान

लोहाघाट में शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई बकरीद लोगों ने गले मिल एक दूसरे को दी शुभकामनाएं।

हरिद्वार:पाकिस्तान कनेक्शन के आरोप जम्मू कश्मीर पुलिस ने उत्तराखंड की युवती को किया गिरफ्तार।

सूचना

कुमाऊँ का डिजिटल बाज़ार: अब नौकरी, सेवाएँ, खरीद-बिक्री और मैट्रिमोनियल सब कुछ एक ही प्लेटफ़ॉर्म पर

उत्तराखंड के कुमाऊँ क्षेत्र में डिजिटल सेवाओं की बढ़ती जरूरत को देखते हुए KumaonBazaar.com तेजी से लोगों के बीच लोकप्रिय हो रहा है। यह एक ऐसा लोकल डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म है जहाँ नौकरी, बिज़नेस प्रमोशन, लोकल सेवाएँ, खरीद-बिक्री, पर्यटन और मैट्रिमोनियल जैसी कई सुविधाएँ एक ही जगह उपलब्ध हैं। Website: https://www.kumaonbazaar.com

आज के समय में लोग लोकल स्तर पर भरोसेमंद सेवाएँ और अवसर ढूँढना चाहते हैं। इसी जरूरत को समझते हुए KumaonBazaar.com ने कुमाऊँ के लोगों के लिए एक आसान और उपयोगी ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म तैयार किया है।

युवाओं के लिए रोजगार का नया माध्यम

कुमाऊँ क्षेत्र के युवाओं को अक्सर नौकरी खोजने के लिए बड़े शहरों या कई अलग-अलग वेबसाइट्स पर निर्भर रहना पड़ता है। अब यह समस्या काफी हद तक कम हो सकती है क्योंकि KumaonBazaar Jobs Section पर लोकल और विभिन्न क्षेत्रों की जॉब्स उपलब्ध कराई जा रही हैं। Jobs Link: https://www.kumaonbazaar.com/jobs

यहाँ कंपनियाँ और बिज़नेस अपने जॉब पोस्ट कर सकते हैं, जबकि नौकरी तलाश रहे उम्मीदवार आसानी से आवेदन कर सकते हैं। इससे लोकल टैलेंट को स्थानीय स्तर पर रोजगार के बेहतर अवसर मिलने की उम्मीद है।

मैट्रिमोनियल सेवा से आसान रिश्ते

आजकल लोग सुरक्षित और भरोसेमंद मैट्रिमोनियल प्लेटफ़ॉर्म की तलाश में रहते हैं। KumaonBazaar Matrimony कुमाऊँ समाज के लोगों के लिए एक विशेष सुविधा लेकर आया है जहाँ परिवार अपनी प्रोफाइल बनाकर रिश्तों की तलाश कर सकते हैं। Matrimony Link: https://www.kumaonbazaar.com/matrimony

यह सेवा खासतौर पर उन परिवारों के लिए उपयोगी साबित हो सकती है जो अपने समाज और क्षेत्र में अच्छे रिश्ते ढूँढना चाहते हैं।

लोकल सेवाओं और बिज़नेस को मिलेगा डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म कुमाऊँ के छोटे व्यापारियों और सेवा प्रदाताओं के लिए KumaonBazaar Services एक बेहतरीन अवसर बनकर उभर रहा है। Services Link: https://www.kumaonbazaar.com/services

यहाँ इलेक्ट्रिशियन, प्लंबर, टूर सर्विस, एजेंसी, फ्रीलांसर, दुकानदार और अन्य सेवा प्रदाता अपनी सेवाओं को ऑनलाइन प्रमोट कर सकते हैं। इससे लोकल बिज़नेस को डिजिटल पहचान मिलने के साथ-साथ ग्राहकों तक पहुँचने में आसानी होगी। खरीद-बिक्री और लोकल विज्ञापन की सुविधा प्लेटफ़ॉर्म पर Buy & Sell सेक्शन भी उपलब्ध है जहाँ लोग अपने प्रोडक्ट्स या सामान को ऑनलाइन पोस्ट कर सकते हैं। इसके अलावा बिज़नेस प्रमोशन और लोकल विज्ञापनों के लिए भी सुविधा दी जा रही है, जिससे छोटे व्यवसाय कम लागत में अपनी पहुँच बढ़ा सकते हैं। पर्यटन और लोकल जानकारी का भी केंद्र कुमाऊँ अपनी प्राकृतिक सुंदरता और पर्यटन स्थलों के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। KumaonBazaar.com पर पर्यटन से जुड़ी जानकारी, होटल, ट्रैवल सेवाएँ और लोकल बिज़नेस की जानकारी भी उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे पर्यटकों और स्थानीय लोगों दोनों को लाभ मिल सकता है। डिजिटल उत्तराखंड की ओर एक कदम डिजिटल इंडिया के दौर में लोकल प्लेटफ़ॉर्म की भूमिका लगातार बढ़ रही है। KumaonBazaar.com कुमाऊँ क्षेत्र के लोगों, युवाओं और व्यापारियों को डिजिटल रूप से जोड़ने का काम कर रहा है। यह प्लेटफ़ॉर्म आने वाले समय में रोजगार, व्यापार और लोकल नेटवर्किंग के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

रिपोर्ट :लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:19 मार्च को होगा गुमदेश के प्रसिद्ध चेतौला मेले का शुभारंभ 28 मार्च को होगा मुख्य मेला।

Laxman Singh Bisht

Sun, Mar 8, 2026

19 मार्च को होगा गुमदेश के प्रसिद्ध चेतौला मेले का शुभारंभ 28 मार्च को होगा मुख्य मेला।

मेले की तैयारी को लेकर मंगलवार को डीएम से मिलेगा सिस्ट मंडल।

बैठक में मेले को लेकर लिए गए कई महत्वपूर्ण निर्णय।

अतिथि सत्कार की परंपरा की मिसाल है चेतौला।

चावल से बने पापड़ चढ़ाए जाते है चमू देवता को
इस वर्ष लोहाघाट के गुमदेश क्षेत्र के प्रसिद्ध चेतौला मेले का 19 मार्च को शुभारंभ होगा। आज रविवार को चौखाम बाबा मंदिर परिसर में चेतौला की तैयारी को लेकर मेला कमेटी अध्यक्ष खुशाल सिंह धोनी की अध्यक्षता तथा पंडित शंकर दत्त पांडे के संचालन में मेला कमेटी के सदस्यों व ग्रामीणों की एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें मेल को भव्य रूप देने के लिए महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई। पंडित शंकर दत्त पांडे ने बताया इस वर्ष 19 मार्च को मेले का शुभारंभ किया जाएगा तथा 28 मार्च को मुख्य मेला होगा। उन्होंने बताया 27 मार्च रामनवमी पर्व पर चौखाम बाबा मंदिर से चमू देवता का डोला मड़ गांव ले जाया जाएगा। 28 मार्च को चमू देवता के धामी देव रथ में सवार होकर ढोल नगाड़ों व जत्थों के साथ चौखाम बाबा मंदिर पहुंचेंगे। 29 मार्च को पसेरा (व्यापारिक मेला)का आयोजन किया जाएगा। वही मेला कमेटी अध्यक्ष खीम सिंह धोनी तथा राज्य आंदोलनकारी ओंकार धोनी ने बताया। चेतौला सीमांत क्षेत्र का सबसे बड़ा मेला है जिसमें हजारों की तादात में लोग शामिल होते हैं प्राचीन समय से इसे मनाया जाता है। उन्होंने कहा इस वर्ष मेले को और भी ज्यादा भव्य रूप दिया जा रहा है। कहा मेले की व्यवस्था को लेकर मंगलवार को एक सिस्ट मंडल जिला अधिकारी चंपावत से मुलाकात करेगा। उन्होंने समस्त जिला वासियों से अधिक से अधिक संख्या में चेतोला मेले में आकर चमू देवता का आशीर्वाद लेने की अपील की है। मालूम हो चेतोला को गुमदेश क्षेत्र में काफी उत्साह से मनाया जाता है देश विदेश में रहने वाले गुमदेश क्षेत्र के लोग चेतोला मेल शामिल होने अपने अपने गांवों में पहुंचते हैं। विशेष तौर पर चावल से बने पापड़ का प्रसाद चमू देवता को चढ़ाया जाता है। अतिथि सत्कार के लिए भी चेतोला को जाना जाता है।बेठक में ओंकार धोनी, त्रिलोक सिंह धोनी, खुशाल सिंह धोनी, महा सिंह धोनी ,कैलाश सिंह धोनी, शंकर चंद, रघुवर पुजारी, राहुल सिंह, लक्ष्मण सिंह, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि कृष्ण सिंह, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि डूंगर प्रथोली ,पंडित रमेश चंद्र शास्त्री, चंद्रशेखर कलोनी खिलानंद कलोनी सहित ग्रामीण मौजूद रहे ।

जरूरी खबरें