Sunday 26th of July 2026

ब्रेकिंग

देवीधुरा:सहायक बन कर्मचारी महासंघ की वन दरोगा पर हमले के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग।

जवाहर नवोदय विद्यालय चंपावत में कक्षा 6 प्रवेश के लिए ऑनलाइन पंजीकरण शुरू, 31 जुलाई अंतिम तिथि।

चंपावत:जन-जन की सरकार’ व ‘जनता मिलन’ में उठी आवाज़ पर सीमांत गांव के जरूरतमंद परिवारों तक पहुँची राहत

बाराकोट:ग्रामीण की जिलाधिकारी से प्रधानमंत्री आवास व शौचालय देने की मांग।

चम्पावत में शौर्य दिवस' की गूंज: कारगिल विजय दिवस पर जनपद चम्पावत में गरिमामय आयोजन

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : लोहाघाट:दिगाली चौड़ के कुख्यात शराब तस्कर के खिलाफ गुंडा एक्ट की कार्यवाही

Laxman Singh Bisht

Thu, Jun 5, 2025

दिगाली चौड़ के कुख्यात शराब तस्कर के खिलाफ गुंडा एक्ट की कार्यवाहीपंचेश्वर पुलिस द्वारा अवैध शराब की तस्करी व कारोबार करने वाले व क्षेत्र में दबंगई दिखाने वाले अपराधिक प्रवृत्ति के व्यक्ति के खिलाफ कठोर कानूनी कार्यवाही करते हुए गुंडा एक्ट में चालान किया गया।एसपी चंपावत अजय गणपति के द्वारा जिले के नशा तस्करों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए है।एसपी के निर्देश पर कोतवाली पंचेश्वर पुलिस द्वारा थाना पंचेश्वर क्षेत्र में कई वर्षों से लगातार अवैध शराब की तस्करी एवं कारोबार करने तथा कानून एवं शांति व्यवस्था प्रभावित करने वाले अपराधिक प्रवृत्ति के भुवन चंद्र उप्रेती पुत्र स्वर्गीय श्री पुष्कर दत्त उप्रेती(46) निवासी दिगालीचौड़ कोतवाली पंचेश्वर के खिलाफ कड़ा कदम उठाते हुए धारा 03/04 उत्तर प्रदेश गुंडा नियंत्रण अधिनियम 1970 के तहत चालानी कार्यवाही करते हुए चालान , "माननीय न्यायालय जिला मजिस्ट्रेट जनपद चंपावत को प्रेषित किया गया है। आरोपी के खिलाफ पूर्व में भी कई मुकदमे दर्ज है। कोतवाली प्रभारी हेमंत सिंह कठेत ने कहा क्षेत्र में नशा तस्करी व अपराधिक गतिविधियों में संलिप्त व अपराधिक प्रवृत्ति के व्यक्तियों के खिलाफ जानकारी एकत्र कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

जरूरी खबरें