Monday 24th of August 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:मुख्यमंत्री ने स्वयं सहायता समूह की महिलाओं से किया वर्चुअल संवाद, सुनीं सफलता की कहानियां

चंपावत:देवीधुरा मेले में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, 04 खाद्य पदार्थों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए

बाराकोट:तड़ाग मे नवनिर्मित महादेव मंदिर में पूर्ण विधि विधान से की गई प्राण प्रतिष्ठा।निकली भव्य कलश यात्रा।

चंपावत:वरिष्ठ कोषाधिकारी सीमा बंगवाल के स्थानांतरण पर सह कर्मियों ने दी भावभीनी विदाई ।

लोहाघाट:भाजपा जिलाध्यक्ष गोविंद सामंत के आश्वासन पर महाविद्यालय की छत से उतरे एबीवीपी व छात्र संघ नेता।

सूचना

: लोहाघाट:अध्यक्ष पद के आधा दर्जन व सभासद पद के सभी दो दर्जन नामांकन पाए गए सही। 

Laxman Singh Bisht

Tue, Dec 31, 2024
अध्यक्ष पद के आधा दर्जन व सभासद पद के सभी दो दर्जन नामांकन पाए गए सही। लोहाघाट मे नगर निकाय चुनाव में नगर पालिका के अध्यक्ष पद के सभी आधा दर्जन दावेदारों एवं सभासद के दो दर्जन प्रत्याशियों के नामांकन पत्र सही पाए गए। रिटर्निंग ऑफिसर नितेश डांगर के अनुसार भाजपा, कांग्रेस समेत आधा दर्जन प्रत्याशियों द्वारा किए गए नामांकन पत्रों की जांच किए जाने पर कांग्रेस के रणजीत सिंह अधिकारी, भाजपा के गोविंद वर्मा, निर्दलीय भूपाल सिंह मेहता,राजेंद्र पुनेठा उर्फ राजू भैया,एडवोकेट विपिन पुनेठा एवं नरेश कनौजिया उर्फ गुड्डू के प्रपत्र सही पाए गए। उधर एआरओ बी एस बोहरा के अनुसार नगर के सात वार्डों के लिए 23 लोगों द्वारा 24 नामांकन पत्र जमा किए गए थे जो जांच में सही पाए गए हैं। उन्होंने बताया कि नगर के लोहावती वार्ड में सबसे कम दो तथा बजरंगबली वार्ड में सर्वाधिक पांच लोगों ने अपने पर्चे दाखिल किए थे। इधर आरओ ने चुनाव आचार संहिता का सभी प्रत्याशियों से अनुपालन कराए जाने पर संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि अभी तक कोई शिकायतें प्राप्त नहीं हुई हैं।    

विज्ञापन

जरूरी खबरें