Monday 24th of August 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:मुख्यमंत्री ने स्वयं सहायता समूह की महिलाओं से किया वर्चुअल संवाद, सुनीं सफलता की कहानियां

चंपावत:देवीधुरा मेले में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, 04 खाद्य पदार्थों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए

बाराकोट:तड़ाग मे नवनिर्मित महादेव मंदिर में पूर्ण विधि विधान से की गई प्राण प्रतिष्ठा।निकली भव्य कलश यात्रा।

चंपावत:वरिष्ठ कोषाधिकारी सीमा बंगवाल के स्थानांतरण पर सह कर्मियों ने दी भावभीनी विदाई ।

लोहाघाट:भाजपा जिलाध्यक्ष गोविंद सामंत के आश्वासन पर महाविद्यालय की छत से उतरे एबीवीपी व छात्र संघ नेता।

सूचना

: लोहाघाट:भारी बारिश ने चौमेल क्षेत्र में मचाई तबाही कई संपर्क मार्ग टूटे एसडीएम ने अधिकारियों को जल्द सड़क खोलने और नुकसान का जायजा लेने के दिए निर्देश घरों व खेत खलियानों को पहुंचा नुकसान बादल फटने से पैदा हुए हालात ग्रामीण दहशत में

Laxman Singh Bisht

Wed, Jun 19, 2024
भारी बारिश ने चौमेल क्षेत्र में मचाई तबाही कई संपर्क मार्ग टूटे एसडीएम ने अधिकारियों को जल्द सड़क खोलने और नुकसान का जायजा लेने के लिए निर्देश घरों व खेत खलियानों को पहुंचा नुकसान बादल फटने से पैदा हुए हालात ग्रामीण दहशत में बुधवार देर शाम हुई आफत की बारिश ने बारकोट ब्लॉक के चोमेल क्षेत्र के मौलानी व जमरेड़ी गांव में भारी तबाही मचाई है सड़के व गांव के रास्ते नदी नालों में तब्दील हो गए मौलानी के सामाजिक कार्यकर्ता टिंकू धामी ने बताया भारी बारिश से मौलानी में बादल फटने जैसे हालात पैदा हो गए बारिश का पानी रौद्र रूप लेता हुआ गांव में घुस आया जिस कारण खेतों व रास्तों को भारी नुकसान पहुंचा है कई घरों में पानी घुस गया बारिश के रौद्र रूप को देखते हुए ग्रामीण दहसत मे आ गए इसके अलावा मुख्य मार्ग से मौलानी लिंक मार्ग क्षतिग्रस्त हो गया चोमैल मऊ गंगाली मार्ग के बुरे हाल हो गए हैं उन्होंने प्रशासन से जल्द से जल्द सड़के खोलने व नुकसान का जायजा लेने की मांग की है इसके अलावा चोमैल के जमरेड़ी गांव में बारिश ने तांडव मचाया बारिश का पानी गांव के रास्तों से बहता हुआ लोगों के घरों में जा घुसा कुछ घरों को पानी से नुकसान पहुंचा है ग्रामीण के खेत खलिहान बह गए हैं वहीं गौशाला में पानी घुसने से मवेशियों को खतरा पैदा हो गया ग्रामीण भारी बारिश के बीच खतरे को देखते हुए जान बचाने को घरों से बाहर निकल आए भारी बारिश के बीच पानी को गांव में घुसने का असफल प्रयास करने लगे वही टिंकू धामी ने कहा आधे घंटे की बारिश ने क्षेत्र में भारी तबाही मचाई है उन्होंने प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है वहीं एसडीएम लोहाघाट रिंकु बिष्ट ने मामले का संज्ञान लेते हुए बताया उनके द्वारा क्षेत्र के सभी राजस्व उप निरीक्षकों को गांव का मोका मुआयना कर नुकसान का आकलन करने तथा पीडब्लूडी लोहाघाट के अधिकारियों को जल्द सड़क खोलने के निर्देश दे दिए हैं एसडीएम ने कहा आपदा को लेकर प्रशासन अलर्ट मोड में है सभी अधिकारियों को अलर्ट रहने के निर्देश जारी किए गए हैं कुल मिलाकर बारिश ने चोमैल क्षेत्र में जगह-जगह तबाही मचाई है गनीमत रही कोई जनहानि नहीं हुई वहीं भारी बारिश से क्षेत्र में दहशत का माहौल है

विज्ञापन

जरूरी खबरें