रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:नशे में वाहन चलाना पड़ा भारी वाहन चालक गिरफ्तार, वाहन सीज
Laxman Singh Bisht
Mon, Apr 13, 2026
नशे में वाहन चलाना पड़ा भारी वाहन चालक गिरफ्तार, वाहन सीज

एसपी चंपावत रेखा यादव के द्वारा सुगम एवं सुरक्षित यातायात हेतु समस्त थाना प्रभारीयों को अपने-अपने थाना क्षेत्र मे वाहन चेकिंग संचालित कर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले तथा नशा कर वाहन चलाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही किये जाने हेतु आदेशित किया गया है।एसपी चंपावत के निर्देश पर रविवार को थाना लोहाघाट पुलिस टीम द्वारा लोहाघाट नगर में की जा रही वाहन चैकिंग के दौरान शराब पीकर वाहन चलाते हुये पकड़े जाने पर पिकअप चालक मदन सिंह निवासी ग्राम गङोली थाना कनालीछीना पिथौरागढ को नियमानुसार गिरफ्तार कर वाहन संख्या UK05CA पिकअप को सीज़ किया गया है । उपरोक्त सम्बन्ध में अन्य वैधानिक कार्यवाही प्रचलित है। चालक का ड्राईवरी लाईसैंस निरस्तीकरण की कार्यवाही की गई है ।

सुगम एवं सुरक्षित यातायात एवं जन सामान्य की सुरक्षा के दृष्टिगत सभी वाहन चालकों को यातायात के नियमो के अक्षरश: अनुपालन हेतु निर्देशित किया जा रहा है।पुलिस टीम मे अपर उ0नि0 धर्मन्द्र प्रसाद ,का0 भारत भूषण लोहाघाट,का0 अनिल शर्मा शामिल रहे