Tuesday 28th of July 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने लोगों को निशुल्क अधिवक्ता प्रदान करने की दी जानकारी

लोहाघाट:नशा नहीं खेल चुनो थीम पर झूमाधुरी सीजन 6 फुटबॉल प्रतियोगिता जारी।

लोहाघाट:युवा पवन ने टनकपुर से 120 किलोमीटर दौड़कर कर शारदा का जल चढ़ाया हरेश्वर महादेव में।

लोहाघाट: कलश यात्रा के साथ मां अखिलतारिणी मेले का 28 जुलाई को होगा शुभारंभ 29 को होगा मुख्य मेला।

लोहाघाट:गुरुकुलम एकेडमी में छात्र परिषद का गठन, नव-निर्वाचित पदाधिकारियों ने ली नेतृत्व एवं सेवा की शपथ

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:कब्रिस्तान में नमाज पढ़ने का हिंदूवादी संगठन करेंगे विरोध।

Laxman Singh Bisht

Mon, Feb 16, 2026

कब्रिस्तान में नमाज पढ़ने का हिंदूवादी संगठन करेंगे विरोध।लोहाघाट में मुस्लिम समुदाय के पर्यटक आवास गृह के पास स्थित कब्रिस्तान में नमाज पढ़ने का हिंदूवादी संगठन कड़ा विरोध करेंगे। विहिप के नगर अध्यक्ष अमित शाह ने आज सोमवार को जानकारी देते हुए बताया लोहाघाट में मुस्लिम समाज के कब्रिस्तान में 45 लाख रुपए की लागत से ग्रामीण निर्माण विभाग के द्वारा टीन सेड व एक कक्ष व मार्ग का निर्माण कार्य कराया गया है। उन्होंने कहा सूत्रों से जानकारी मिली है कि कब्रिस्तान में नमाज पढ़ने की तैयारी समुदाय विशेष के द्वारा की जा रही है। अमित साह ने कहा अगर कब्रिस्तान में नमाज पढ़ाई गई तो विहिप सहित समस्त हिंदूवादी संगठन इसका कड़ा विरोध करेंगे ।जिसकी जानकारी उनके द्वारा मौखिक तौर पर प्रशासन को दे दी गई है। उन्होंने कहा कब्रिस्तान में जो कार्य होते हैं सिर्फ वही कार्य किया जाए। अमित शाह ने चेतावनी देते हुए कहा अगर कब्रिस्तान में नमाज पढ़ाई गई तो हिंदूवादी संगठन कड़ी कार्रवाई करने के लिए मजबूर होंगे ।इसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। अमित शाह ने कहा 45 लाख रुपए में कब्रिस्तान में क्या निर्माण कार्य हुए हैं उसकी भी जांच करवाई जाएगी। कहा नमाज पढ़ने के लिए मस्जिद बनी हुई है इसलिए नमाज मस्जिद में ही पढ़ी जाए।

जरूरी खबरें