Wednesday 26th of August 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:पासम जूनियर विद्यालय का हाईस्कूल में उच्चीकरण, नरेश जोशी की पहल और ग्राम प्रधान के प्रयास रंग लाए।

चंपावत :गल्लागाँव की प्रियांशी ने पुणे में आयोजित राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में जीता गोल्ड

दून:प्रदेशभर की सड़कों को दुरुस्त करने के संबंध में कैबिनेट बैठक में हुआ विस्तृत विचार-विमर्श

दून :वन डिस्ट्रिक्ट वन फेस्टिवल एवं निर्यात संवर्धन को लेकर मुख्य सचिव ने ली जिलाधिकारियों के साथ बैठक

नैनीताल: बिना अनुमति डीएम की कॉल रिकॉर्डिंग कर सार्वजनिक करने पर पोर्टल संपादक को जारी किया कारण बताओ नोटिस

सूचना

: लोहाघाट:30 मार्च को लोहाघाट पहुंचेंगे महामहीम राज्यपाल 31 मार्च को अद्वैत आश्रम मायावती के 125 वी वर्षगांठ कार्यक्रम में करेंगे प्रतिभाग

Laxman Singh Bisht

Fri, Mar 29, 2024
30 मार्च को लोहाघाट पहुंचेंगे महामहीम राज्यपाल 31 मार्च को अद्वैत आश्रम मायावती के 125 वी वर्षगांठ कार्यक्रम में करेंगे प्रतिभाग प्रदेश के माननीय राज्यपाल ले0 जनरल (से०नि०) गुरमीत सिंह का जनपद चंपावत में दो दिवसीय भ्रमण कार्यक्रम है। यह जानकारी देते हुए जिलाधिकारी नवनीत पांडे ने बताया की अपने निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार माननीय राज्यपाल महोदय 30 मार्च 2024 शनिवार को देहरादून से प्रस्थान कर 16:30 बजे स्पोर्ट्स स्टेडियम छमनिया हेलीपैड, लोहाघाट पहुंचेंगे। वहां से वह 16:30 बजे कार द्वारा प्रस्थान कर 16:40 पर आइटीबीपी गेस्ट हाउस लोहाघाट पहुंचेंगे। उनका 16:40 से 17:30 का समय आरक्षित रहेगा। इसके पश्चात वह 17:30 बजे अधिकारियों के साथ चर्चा करेंगे। रात्रि विश्राम आईटीबिपी गेस्ट हाउस लोहाघाट में करेंगे।31 मार्च रविवार को पूर्वाह्न 9:00 बजे कार द्वारा प्रस्थान कर 9:30 पर अद्वैत मायावती आश्रम पहुंचेंगे तथा 9:30 से 11:30 का उनका समय आरक्षित रहेगा। इसके पश्चात वहा से 11:30 प्रस्थान कर 12:00 आइटीबीपी गेस्ट हाउस पहुंचेंगे। 12:15 से 12:45 तक आइटीबीपी सैनिकों के साथ बातचीत करेंगे।इसके पश्चात अपराह्न 12:45 बजे स्पोर्ट्स स्टेडियम छमनिया हेलीपैड लोहाघाट के लिए प्रस्थान कर अपराह्न 12:50 बजे स्पोर्ट्स स्टेडियम छमनिया हेलीपैड लोहाघाट पहुंच कर 12:55 पर लोहाघाट से देहरादून के लिए प्रस्थान करेंगे।

विज्ञापन

जरूरी खबरें