Tuesday 28th of July 2026

ब्रेकिंग

डीएम के निर्देश पर जीआईसी लोहाघाट में लगेगी हाई मास्ट लाइट। जगमग होगा परिसर

नंदा की चौकी पुल पूरी तरह सुरक्षित एप्रोच रोड धंसी जिम्मेदार अधिकारी व ठेकेदार पर होगी कार्यवाही :पंकज पांडे

चंपावत:डीएम ने ललूवापानी–बनलेख–जयगाँव -जैंतोली मोटर मार्ग का किया निरीक्षण

चंपावत:डीएम का रा.उ.मा. विद्यालय पल्सो में औचक निरीक्षण व्यवस्थाओं का लिया जायजा

लोहाघाट:एनएच के गड्ढे दुर्घटनाओं को दे रहे दावत। डीएम के आदेश के बावजूद नहीं भरे गए ।

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:फोर्ती मे बैठकी होली की मची धूम। भजनों में झूमे ग्रामीण

Laxman Singh Bisht

Sun, Mar 1, 2026

फोर्ती मे बैठकी होली की मची धूम। भजनों में झूमे ग्रामीण

लोहाघाट में होली का खुमार चढ़ने लगा है। जगह जगह खड़ी व बैठक होली का आयोजन किया जा रहा है जिसमें महिलाओं पुरुषों के द्वारा बढ़ चढ़कर प्रतिभाग किया जा रहा है। आज रविवार को लोहाघाट की निकटतम ग्राम सभा फोर्ती में मोहन चंद्र भोगली की आवाज में बैठकी होली का आयोजन किया गया जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीणों के द्वारा प्रतिभाग किया गया। नवीन बगोली,उमेश उपाध्याय एवं त्रिलोक उपाध्याय के द्वारा एक से बढ़कर एक भजन गाकर लोगों को झूमने पर मजबूर किया। देर शाम तक ग्रामीणों के द्वारा होली का भरपूर आनंद उठाया गया। इस दौरान ग्राम प्रधान रेनू बगौली ,सामाजिक कार्यकर्ता योगेश बगौली,क्षेत्र पंचायत सदस्य सोनू चौबे ,अनिल उपाध्याय,प्रकाश चंद्र,अखिल ,निखिल, शेखर बगौली,हिमांशु उपाध्याय,रेखा बगौली,भागीरथी, पुष्पा ,सावित्री सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे।

जरूरी खबरें