रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:होली विजडम स्कूल के तीन पूर्व मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान
Laxman Singh Bisht
होली विजडम स्कूल के तीन पूर्व मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान

लोहाघाट के होली विजडम स्कूल मानेश्वर के लिए आज का दिन गौरवपूर्ण रहा। राष्ट्रीय स्तर की प्रतिष्ठित परीक्षाओं में उल्लेखनीय सफलता प्राप्त करने वाले विद्यालय के तीन पूर्व विद्यार्थियों प्रेक्षा राय, सुमित बगौली एवं भुवनेश जोशी को आज विद्यालय में सम्मानित किया गया।विद्यालय की पूर्व छात्रा प्रेक्षा राय, पुत्री श्रीमती पुष्पा राय एवं श्री जीवन चंद्र राय, सहायक अध्यापक, जीआईसी कर्णकरायत, ने UGC NET JRF (Life Sciences) में ऑल इंडिया रैंक 51 प्राप्त की। वहीं सुमित बगौली, पुत्र श्रीमती सुनीता बगौली एवं कीर्ति चंद्र बगौली सहायक अध्यापक, जीपीएस, सुंगरखाल, बाराकोट, ने UGC NET JRF (Physical Sciences) में ऑल इंडिया रैंक 96 प्राप्त की। प्रेक्षा और सुमित ने कक्षा 12वीं की परीक्षा होली विजडम स्कूल से सन 2019 में उत्तीर्ण की। विद्यालय के छात्र भुवनेश जोशी पुत्र श्रीमती चंचला जोशी एवं आलोक जोशी दवा व्यवसायी, लोहाघाट ने NEET-UG 2026 में 549 अंक प्राप्त कर सफलता हासिल की तथा राजकीय मेडिकल कॉलेज, अल्मोड़ा में प्रवेश प्राप्त किया। भुवनेश ने इसी वर्ष कक्षा 12 में 95.8 प्रतिशत अंक प्राप्त किए थे।

इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक संजय पंत, प्रधानाचार्य ललित मोहन राय तथा शिक्षकगण जीवन पांडे, हिम्मी पुनेठा, सुभाष गहतोड़ी, गिरीश चंद्र जोशी, भागीरथ सोराड़ी, बबीता जोशी, हंसा भट्ट, अंकित जोशी, दीपिका पुनेठा,पंकज कुमार, हिमांशु खर्कवाल, रिचा आर्या,भारत तिवारी, योगेश उप्रेती, दीपक पचोली, प्रेरणा खाती, तनिष्का ओली, रवींद्र कार्की एवं पंकज राय ने तीनों विद्यार्थियों को एवं उनके अभिभावकों को हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। विद्यालय परिवार ने कहा कि इन विद्यार्थियों की सफलता वर्तमान विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत है और विद्यालय के लिए गर्व का विषय है। कार्यक्रम का संचालन चाहत पंगरिया एवं अनिमेष जोशी ने किया।
विज्ञापन
चंपावत:जिलाधिकारी ने सीमा सुरक्षा को और सुदृढ़ करने के लिए बेहतर समन्वय एवं सतत निगरानी के दिए निर्देश
बाराकोट:मिनिस्ट्रियल कार्मिकों ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की धरती, बाराकोट से किया आर पार की लड़ाई का ऐलान
बाराकोट:ग्राम सभा काकड़ के 41 वर्षीय बीर के देव डांगर संजय सिंह अधिकारी का आकस्मिक निधन क्षेत्र में शोक की लहर।
बाराकोट (चंपावत):टूटी छत के नीचे तीन बच्चों के साथ रहने को मजबूर ग्यूनाड़ा की मनीषा जोशी जिलाधिकारी से मदद की गुहार।
चंपावत:जनपद के 681 आंगनबाड़ी केन्द्रों में वृहद स्तर पर आयोजित होगी “आंगन मिलन सेवा”: रेखा आर्य
पाटी (चंपावत):ग्रामीणों ने श्रमदान कर खोली बांस बसवाड़ी गर्शलेख सड़क सरकार की नाकामी की उजागर पक्की सड़क के लिए जूझते ग्रामीण।
लोहाघाट:डीएम के निर्देश पर लोहाघाट क्षेत्र की सड़कों को गड्ढा मुक्त बनाने का कार्य तेज़, विभिन्न मोटर मार्गों पर किया गया पैच वर्क
डॉ0सोनाली ने जिला चिकित्सालय में एक ही दिन में किए 55 अल्ट्रासाउंड, मरीजों को मिली राहत
चंपावत:गड्ढामुक्त सड़कों को लेकर जिलाधिकारी ने ली समीक्षा बैठक, संबंधित विभागों को दिए शीघ्र मरम्मत के निर्देश