Monday 24th of August 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:मुख्यमंत्री ने स्वयं सहायता समूह की महिलाओं से किया वर्चुअल संवाद, सुनीं सफलता की कहानियां

चंपावत:देवीधुरा मेले में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, 04 खाद्य पदार्थों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए

बाराकोट:तड़ाग मे नवनिर्मित महादेव मंदिर में पूर्ण विधि विधान से की गई प्राण प्रतिष्ठा।निकली भव्य कलश यात्रा।

चंपावत:वरिष्ठ कोषाधिकारी सीमा बंगवाल के स्थानांतरण पर सह कर्मियों ने दी भावभीनी विदाई ।

लोहाघाट:भाजपा जिलाध्यक्ष गोविंद सामंत के आश्वासन पर महाविद्यालय की छत से उतरे एबीवीपी व छात्र संघ नेता।

सूचना

: लोहाघाट:मुख्यमंत्री की घोषणा के बावजूद नहीं हुआ हॉट मिक्स भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ी खालगढ़ रोसाल सड़क ग्रामीणों का बड़ा आरोप

Laxman Singh Bisht

Sat, Dec 14, 2024
मुख्यमंत्री की घोषणा के बावजूद नहीं हुआ हॉट मिक्स भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ी खालगढ़ रोसाल सड़क ग्रामीणों का बड़ा आरोप लोहाघाट ब्लॉक की नेपाल सीमा को जोड़ने वाली महत्वपूर्ण खालगढ़ रोसाल सड़क के डामरीकरण में ग्रामीणों ने भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए शनिवार को किसान नेता मोहन चंद्र पांडे व क्षेत्रीय ग्रामीणों ने कहा पीडब्लूडी लोहाघाट के द्वारा कराया गया डामरीकरण सड़क से पूरी तरह से उखड़ चुका है और विभाग के द्वारा जो पेंच सुबह भरे जा रहे हैं वह शाम को उखड़ जा रहे हैं पांडे ने कहा सीमांत की महत्वपूर्ण सड़क पूरी तरह भ्रष्टाचार की भेंट कर चुकी है जिसका खामियाजा क्षेत्र की जनता को रोज भुगतना पड़ रहा है आए दिन दो पहिया वाहन चालक गिरकर चोटिल हो रहे हैं पांडे ने कहा डामरीकरण कार्य के दौरान कोई भी विभागीय अभियंता कार्य स्थल पर मौजूद नहीं पाया जाता है उन्होंने कहा इस सड़क में आए दिन विभागीय अधिकारियों की लापरवाही से जनता के धन की बर्बादी की जा रही है पांडे ने बताया अपने लोहाघाट दौरे के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के द्वारा रामलीला मंच लोहाघाट से इस सड़क में हॉट मिक्स करने की घोषणा की थी जिस पर अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है पांडे ने सड़क में हुए डामरीकरण कार्य की जांच कर संबंधितों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने तथा मुख्यमंत्री की घोषणा अनुसार सड़क में हाट मिक्स करने की मांग की है कुल मिलाकर चंपावत जिले में योजनाओं में भ्रष्टाचार का खेल जमकर चल रहा है चाहे वह सड़क हो या पानी

विज्ञापन

जरूरी खबरें