Sunday 9th of August 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:सावन उत्सव 2026 में उमड़ी मातृशक्ति, श्रीमती गीता धामी ने पर्यावरण और संस्कृति संरक्षण का दिया संदेश

चंपावत:गागर में बेल के हमले से गंभीर घायल को को 3 किलोमीटर पैदल डोली से सड़क तक लाए ग्रामीण।

चंपावत:अगस्त क्रांति पर जिला पत्रकार संगठन ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों को किया सम्मानित।

लोहाघाट:सड़क कनेक्टिविटी क्षेत्र में तेजी से हो रहा कार्य। गांवो को तेजी से जोड़ा जा रहा है सड़क मार्ग से: अजय टम्टा

हल्द्वानी में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, खड़गे का चुनावी शंखनाद। भाजपा पर साधा निशाना

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : लोहाघाट:चौमेल में अवैध शराब के साथ होटल स्वामी गिरफ्तार।

Laxman Singh Bisht

Tue, Jul 15, 2025

चौमेल में अवैध शराब के साथ होटल स्वामी गिरफ्तार। नशामुक्त उत्तराखण्ड अभियान व वर्तमान में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में लागू आदर्श आचार संहिता के तहत चम्पावत पुलिस की नशा तस्करों के विरूद्ध कार्यवाही जारी है। एसपी चंपावत अजय गणपति के निर्देश पर मंगलवार को थाना लोहाघाट पुलिस टीम द्वारा कार्यवाही करते हुए चैकिंग के दौरान चौमेल क्षेत्र से कृष्ण सिंह अधिकारी पुत्र भवान सिंह अधिकारी निवासी ग्राम सिरतोली चौमेल को चौमेल स्टेशन स्थित स्वयं के होटल में लोगों को अवैध रूप से शराब पिलाए जाने / बिक्री किये जाने तथा अभियुक्त के कब्जे से 57 अदद टैट्रा पैक देशी मशालेदार शराब माल्टा मार्का के साथ गिरफ्तार किया गया है । आरोपी के विरुद्ध थाना लोहाघाट में धारा 21/60 (1) ( क ) संयुक्त प्रांत आबकारी अधिनियम पंजीकृत किया गया है l पुलिस टीम मे उ0नि0 हरीश प्रसाद ( *प्रभारी चौकी बाराकोट* ) उ0नि0 कुन्दन बोरा ,हेड कांस्टेबल संजय जोशी व सुनील कुमार शामिल रहे।

जरूरी खबरें