Thursday 30th of July 2026

ब्रेकिंग

सितारगंज:गिरफ्तार कर्मियों की रिहाई के बाद तहसील के खुले दरवाजे। विजिलेंस ने की थी गिरफ्तारी।

चंपावत:नदी से खेतों में हो रहें भू-कटाव का डीएम ने किया स्थलीय निरीक्षण हरसंभव सहायता का भरोसा

चंपावत:स्मैक तस्करों को अदालत ने सुनाई दो-दो वर्ष कठोर कारावास की सजा। 25/ 25 रुपए का लगाया अर्थ दंड

चंपावत:जल संस्थान डिप्लोमा इंजीनियर संघ के चुनाव निर्विरोध संपन्न, पवन बिष्ट बने अध्यक्ष।

लोहाघाट:रोज 16 किलोमीटर पैदल चल स्कूल पहुंचते हैं सुल्ला /पासम के छात्र मुख्यमंत्री से की स्कूल वाहन की मांग।

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट: बजरंग बली वार्ड में सभासद के नेतृत्व में बटी गैस डिलीवरी प्वाइंट में भारी भीड़।

Laxman Singh Bisht

Tue, Apr 21, 2026

लोहाघाट में सभासद के नेतृत्व में बटी गैस डिलीवरी प्वाइंट में भारी भीड़।

चंपावत जिले के लोहाघाट क्षेत्र में प्रशासन के द्वारा बनाए गए डिलीवरी प्वाइंटो में गैस लेने के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ रही है। आज मंगलवार को लोहाघाट के बजरंगबली वार्ड में डिग्री कॉलेज सड़क में बनाए गए डिलीवरी प्वाइंट में गैस का वितरण किया। बड़ी संख्या में लोग सुबह से ही गैस लेने के लिए पहुंच गए। लोगों की भारी भीड़ को देखते हुए बजरंगबली वार्ड के सभासद सुरेश फर्त्याल के द्वारा रसोई गैस का वितरण किया गया जिस कारण बिना हंगामे के लोगों को आसानी के साथ रसोई गैस उपलब्ध हुई।

सभासद फर्त्याल ने कहा जिला अधिकारी के निर्देश पर आज बजरंगबली वार्ड में रसोई गैस का वितरण किया गया जिसमें डिलीवरी प्वाइंट में आए लोगों को रसोई गैस के सिलेंडर आसानी से उपलब्ध कराए गए। उन्होंने बताया आज वार्ड के डिग्री कॉलेज रोड में दो जगह रसोई गैस का वितरण किया गया उन्होंने रसोई गैस उपलब्ध कराने के लिए जिलाधिकारी को धन्यवाद दिया। सभासद फर्त्याल ने कहा लोग पैनिक ना करें डिलीवरी प्वाइंट में रसोई गैस उपलब्ध कराई जा रही है। वहीं लोगों ने आसानी से रसोई गैस उपलब्ध होने पर सभासद सुरेश फर्त्याल को धन्यवाद दिया।

पूर्ति निरीक्षक चंद्रकला चतुर्वेदी ने बताया लोहाघाट क्षेत्र में नगर व ग्रामीण क्षेत्रों में रोस्टर के हिसाब से रसोई गैस का वितरण सुचारू रूप से किया जा रहा है।

जरूरी खबरें