रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:आई-राइज कार्यशाला का समापन, प्रयोगात्मक गतिविधियों से विज्ञान-गणित शिक्षण को मिला नया आयाम
Laxman Singh Bisht
आई-राइज कार्यशाला का समापन, प्रयोगात्मक गतिविधियों से विज्ञान-गणित शिक्षण को मिला नया आयाम

लोहाघाट(चम्पावत)। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) लोहाघाट में आईसर पुणे एवं आई-राइज के संयुक्त तत्वावधान में माध्यमिक स्तर के विज्ञान एवं गणित शिक्षकों के लिए आयोजित तीन दिवसीय आई-राइज कार्यशाला का समापन हुआ। तीन दिनों तक चली कार्यशाला शिक्षकों के लिए अत्यंत रोचक, ज्ञानवर्धक एवं प्रयोगात्मक अनुभवों से भरपूर रही।कार्यशाला का उद्देश्य शिक्षकों को विज्ञान एवं गणित के शिक्षण में प्रयोग, गतिविधि, नवाचार और स्टेम आधारित दृष्टिकोण से जोड़ना रहा। कार्यशाला में प्रतिभागी शिक्षकों ने विभिन्न वैज्ञानिक एवं गणितीय अवधारणाओं को प्रयोगों और गतिविधियों के माध्यम से समझा तथा इन्हें कक्षा-कक्ष में प्रभावी ढंग से लागू करने के तरीकों पर कार्य किया। कार्यशाला में 60 विज्ञान एवं गणित शिक्षक ने प्रतिभाग किया और उन्हें स्टेम एजुकेशन पर आधारित प्रयोग किट की वितरित की गई। जिनका प्रयोग विद्यालयों में विद्यार्थियों के साथ प्रयोग एवं नवाचार आधारित शिक्षण को बढ़ावा देने के लिए उपयोग किया जाएगा।शिक्षिका इना रयाल और शिक्षक अभिनंदन उपाध्याय ने प्रतिभागियों की ओर से कार्यशाला के दौरान अपने अनुभवों को साझा किया।विज्ञान एवं गणित को केवल पाठ्यपुस्तक तक सीमित न रखकर करके सीखने (Learning by Doing), समस्या समाधान, रचनात्मकता, तार्किक चिंतन और वैज्ञानिक दृष्टिकोण के साथ जोड़ने का अनुभव प्राप्त किया।कार्यक्रम समन्वयक डॉ. कमल गहतौड़ी ने कहा कि इस प्रकार के प्रशिक्षण से शिक्षकों में प्रयोगात्मक एवं नवाचार आधारित शिक्षण के प्रति आत्मविश्वास बढ़ता है। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण के दौरान सीखी गई गतिविधियों को विद्यालयों तक पहुंचाना तथा विद्यार्थियों को प्रयोग करने के अवसर देना कार्यशाला की वास्तविक सफलता होगी।

समापन अवसर पर नवनियुक्त 10 एलटी शिक्षक शिक्षिकाओं को भी सेवा पदार्पण हेतु सम्मानित किया गया।कार्यशाला के समापन अवसर पर डायट प्राचार्य दिनेश खेतवाल एवं कार्यशाला सह-समन्वयक डॉ अनिल मिश्रा ने प्रतिभागी शिक्षकों का उत्साहवर्धन करते हुए विज्ञान एवं गणित विषयों को रोचक, गतिविधि आधारित एवं जीवन से जोड़कर पढ़ाने का आह्वान किया। कार्यशाला में ब्रिटिश काउंसिल, रॉयल सोसाइटी ऑफ केमिस्ट्री, टाटा ट्रस्ट, टाटा टेक्नोलॉजीज तथा विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय, भारत सरकार आदि संस्थाओं के सहयोग का भी उल्लेख किया गया। कार्यशाला में पवन कुमार, कमल कापड़ी,अनीस अहमद, पारस जुकरिया, नेहा जोशी और बेला रानी ने मास्टर ट्रेनर की भूमिका निभाई।
विज्ञापन
लोहाघाट:मूसलाधार बारिश में आशा ने वाहन मे सुरक्षित प्रसव कराकर जच्चा बच्चा की बचाई जान। सेल्पेडू के केलानी तोक से 3 किलोमीटर पैदल चल सड़क तक पहुंचाया गया गर्भवती महिला को।
चंपावत बार संघ चुनाव संपन्न भास्कर मुरारीबने अध्यक्ष, थ्वाल सचिव अशोक चौधरी बने उपाध्यक्ष।
चंपावत:त्रिस्तरीय पंचायतों के उप निर्वाचन हेतु रिटर्निग एवं सहायक रिटर्निंग अधिकारियों की तैनाती, जिला निर्वाचन अधिकारी ने जारी किए आदेश
चम्पावत, पाटी, लोहाघाट और बाराकोट में विकसित होंगे खेल मैदान, स्थानीय प्रतिभाओं को मिलेगा आगे बढ़ने का अवसर
चंपावत जिले में शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराए जाएंगे छात्र संघ चुनाव हुडदंगियों पर होगी सख्त कार्रवाई :एसपी चंपावत
लोहाघाट:लोअर पीसीएस परीक्षा का परिणाम जारी कलीगांव के राकेश कुमार बने सप्लाई ऑफीसर। प्राथमिक पाठशाला से पढ़कर हासिल की उपलब्धि।
लोहाघाट:बडोली के जंगल में मिला कटे हुए पेड़ों का जखीरा ग्रामीणों में भारी आक्रोश। प्रशासन से कार्यवाही की मांग।
चंपावत:सेवा संकल्प अभियान के तहत सिप्टी एवं नरियालगांव में 422 पंजीकृत निर्माण श्रमिक लाभान्वित
लोहाघाट:महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग का आंगन मिलन कार्यक्रम का शुभारंभ।