Tuesday 21st of July 2026

ब्रेकिंग

उत्तराखण्ड गौरव सम्मान पुरस्कार-2026' हेतु 30 अगस्त तक आवेदन आमंत्रित

लोहाघाट मास्टर प्लान 2041 पर आपत्ति एवं सुझाव दर्ज कराने की अंतिम तिथि 31 जुलाई

चंपावत:मास्टर प्लान-2041 का ड्राफ्ट होगा निर्धारित व्यापक जनसहभागिता से किया जायेगा अंतिम स्वरूप तय: डीएम

लोहाघाट में यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाने हेतु पुलिस की पहल। वाहन चालकों को किया जागरूक।

लोहाघाट:दुर्घटनाओं को दावत देते पंचेश्वर टैक्सी स्टैंड के गड्ढे वाहन चालकों का एनएच के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन।

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:चोमेल रामलीला में राम ने शिव धनुष तोड़ सिया संग रचाया ब्याह रावण और बाणासुर के बीच हुआ जोरदार संवाद।

Laxman Singh Bisht

Sun, Oct 5, 2025

चोमेल रामलीला में राम ने शिव धनुष तोड़ सिया संग रचाया ब्याह

रावण बाणासुर के बीच हुआ जोरदार संवाद।

देर रात तक दर्शकों ने लिया लीला का आनंद।श्री रामलीला सेवा जन चेतना मंच चौमेल के अध्यक्ष शिवदत्त जोशी के दिशा निर्देश पर चोमेल में रामलीला का शानदार मंचन जारी है। लीला को देखने दो-दो क्षेत्र से सैकड़ो की तादाद में दर्शन पहुंच रहे हैं और देर रात तक इलाका आनंद उठा रहे। राम लीला के तीसरे दिन सीता स्वयंवर में धनुष यज्ञ की लीला का मंचन किया गया जिसमें दूर दूर के राजाओं ने आकर धनुष यज्ञ में भाग लिया स्वयंवर में लंका पति रावण के साथ महाबली बाणासुर भी राजा जनक के दरबार में पहुंचे और लंकापति रावण के द्वारा शिव धनुष तोड़ने का प्रयास किया गयापर रावण शिव धनुष के दिला तक नहीं पाया जिस पर महाबली बाणासुर के द्वारा तीखे कटाक्ष किए गए रावण और बनासर के बीच जोरदार संवाद हुआ। स्वयं वर्मा आए हुए राजाओं के द्वारा धनुष तोड़ने के असफल प्रयास किए गए । धनुष न टूटने पर राजा जनक ने कहां आज धरती पर कोई ऐसा बीर नहीं बचा है कि आज सीता कुंवारी रह जाएगी जिस पर लक्ष्मण क्रोधित हो गए बाद में श्री राम द्वारा धनुष तोड़कर जनक की प्रतिज्ञा को पूरा किया और सीता संग विवाह संपन्न हुआ। लीला का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि दिनेश सिंह बिष्ट व नवीन कार्की के द्वारा किया गया कमेटी द्वारा अतिथियों का शाल उड़ाकर सम्मान किया गया। इस दौरान कमेटी उपाध्यक्ष अजय सिंह बिष्ट, संजय फर्त्याल, ललित शर्मा, भूपाल सिंह ,विजय महर ,प्रकाश महर, मानसिंह सहित कई लोग मौजूद रहे।

जरूरी खबरें