Wednesday 26th of August 2026

ब्रेकिंग

रुड़की:रक्षाबंधन से पहले दो बहनों की हत्या करने वाला भाई गिरफ्तार डबल मर्डर का खुलासा

चंपावत :डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन ने शासन से की संवाद की अपील: मांगों पर 1 सितंबर से करेंगे सांकेतिक विरोध

लोहाघाट:5 किलोमीटर चलने के बाद हांफी रोडवेज बस 26 यात्री रहे परेशान। बदहाल हालत में लोहाघाट डिपो

लोहाघाट:पासम जूनियर विद्यालय का हाईस्कूल में उच्चीकरण, नरेश जोशी की पहल और ग्राम प्रधान के प्रयास रंग लाए।

चंपावत :गल्लागाँव की प्रियांशी ने पुणे में आयोजित राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में जीता गोल्ड

सूचना

रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : लोहाघाट:मानाढुंगा में अंधड़ ने मचाई तबाही गौशाला की उड़ी छत जान बचाकर भागे ग्रामीण।

Laxman Singh Bisht

Thu, Apr 24, 2025

मानाढुंगा में अंधड़ ने मचाई तबाही गौशाला की उड़ी छत जान बचाकर भागे ग्रामीण। लोहाघाट ब्लॉक के सीमांत मानाढुंगा गांव में आज गुरुवार दोपहर को अचानक आए तेज अंधड़ ने तबाही मचाई।अंधड़ से एक गौशाला की छत उड़ने के साथ-साथ ग्रामीणों का बाहर रखा सामान भी उड़ गया। अचानक आए अंधड़ से ग्रामीण जान बचाकर इधर-उधर भागे। मानाढुंगा के ग्राम प्रधान प्रशासक योगेश रेसवाल ने बताया आज दोपहर को अचानक आए तेज अंधड़ ने ग्रामीण शिवराज सिंह की गौशाला की छत उड़ा दी ।बताया इस दौरान गौशाला में बधी बकरियां चोटिल हुई है। रेसवाल ने बताया अंधड़ इतना तेज था कि किसी को संभलने तक का मौका नहीं मिला। बताया फिलहाल जान माल का नुकसान नहीं हुआ है राजस्व उप निरीक्षक को सूचना दे दी गई है। दस मिनट चले तेज अंधड़ के शांत होने के बाद ग्राम प्रधान प्रशासक योगेश रेसवाल मौके पर पहुंचे और नुकसान का जायजा लिया। उन्होंने प्रशासन से पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा देने की मांग की है । अंधड़ इतना तेज था कि लोग दहशत मे आ गए। गनीमत रही जान माल का नुकसान नहीं हुआ।

विज्ञापन

जरूरी खबरें