Wednesday 26th of August 2026

ब्रेकिंग

चंपावत :डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन ने शासन से की संवाद की अपील: मांगों पर 1 सितंबर से करेंगे सांकेतिक विरोध

लोहाघाट:5 किलोमीटर चलने के बाद हांफी रोडवेज बस 26 यात्री रहे परेशान। बदहाल हालत में लोहाघाट डिपो

लोहाघाट:पासम जूनियर विद्यालय का हाईस्कूल में उच्चीकरण, नरेश जोशी की पहल और ग्राम प्रधान के प्रयास रंग लाए।

चंपावत :गल्लागाँव की प्रियांशी ने पुणे में आयोजित राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में जीता गोल्ड

दून:प्रदेशभर की सड़कों को दुरुस्त करने के संबंध में कैबिनेट बैठक में हुआ विस्तृत विचार-विमर्श

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : लोहाघाट: पाटन पाटनी में तेंदुए ने गोशाला में घुसकर बछड़े को उतारा मौत के घाट, ग्रामीणों में ख़ौफ़ एवं आक्रोश।

Laxman Singh Bisht

Sat, Apr 12, 2025

पाटन पाटनी में तेंदुए ने गोशाला में घुसकर बछड़े को उतारा मौत के घाटलोहाघाट नगर से लगी हुई ग्राम पाटन पाटनी के पारगाँव तोक में शुक्रवार की रात में उस समय सनसनी फैल गई जब गोशाला में गाय एवं बछड़ों ने रात में अजीब आवाज देना शुरू किया। आवाज़ सुनकर उठे पंकज पाटनी ने जब गोशाला में देखा तो एक तेंदुआ गोशाला में बैठा हुआ था और जब अन्य लोग आये तो तेंदुआ भाग खड़ा हुआ। प्रत्यक्षदर्शी पंकज पाटनी ने बताया कि घटना रात्रि एक बजे की है जब तेंदुए ने उनकी एक बछिया को मौत के घाट उतार दिया। वही इस घटना से लोगो में डर का माहौल बना हुआ हैं ।लोगों ने पीड़ित परिवार को उचित मुआवज़ा देने की माँग स्थानीय प्रशासन एवं वन विभाग से की है। वही घटना से छोटे बच्चे भी काफ़ी सहमे हुए हैं।

पाटन के शशांक पाण्डेय ने बताया कि कुछ दिन पूर्व ही उनके बगीचे में भी रात्रि 9 बजे एक बड़ा तेंदुआ दिखाई दिया था। पटाके आदि फोड़ने पर जैसे तैसे तेंदुआ भागा। ग्रामीण महेश पाटनी,चंद्रकांत पाटनी,दीपक पाटनी,जय प्रकाश पाटनी,हीरा पाटनी, चंपा पाटनी,मंजु पाटनी, ममता पाटनी, प्रमोद पाटनी, मुकेश पाटनी, किशोर पाटनी,राकेश पाटनी,हर्षित पाटनी आदि लोगो ने पीड़ित परिवार को उचित सहायता देने की माँग वन विभाग एवं प्रशासन से की है।साथ ही पिंजरा आदि लगाकर तेंदुए को पकड़ने की माँग भी है है जिससे किसी अन्य दुर्घटना से बचा जा सके।

विज्ञापन

जरूरी खबरें