Saturday 27th of June 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:विद्युत केबल बदलने के कार्य के चलते 27 जून को आदर्श कलोनी में विद्युत व्यवस्था रहेगी बाधित

लोहाघाट:मऊ चोमेल सड़क के गड्ढे व टूटी हुई सुरक्षा दीवारें दुर्घटनाओं को दे रही दावत।

टनकपुर बूम क्षेत्र में डूबे दूसरे युवा का शव एसडीआरएफ ने शारदा बैराज से किया बरामद।

पिथौरागढ़ में 5 वर्षीय मासूम के अपहरण एवं दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार।

चंपावत:पाटी मे हाईटेंशन लाइन की चपेट में आया नेपाली मजदूर मौके पर मौत

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : लोहाघाट :भारी बारिश के बीच सुई बिसंग वायुरथ महोत्सव का शुभारंभ। महिलाओं ने निकाली भव्य कलश यात्रा।

Laxman Singh Bisht

Tue, Aug 5, 2025

मां भगवती मंदिर से गुप्त प्योले को आदित्य महादेव मंदिर लाया गया।

9 अगस्त को निकलेगी मां भगवती की विशाल वायु रथ यात्रा।लोहाघाट के सुई में आज पांच दिनी सुई बिसंग वायुरथ महोत्सव का भारी बारिश के बीच महिलाओं के द्वारा निकाली गई भव्य कलश यात्रा के साथ शुभारंभ हो गया। इस दौरान सैकड़ो की संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। मां भगवती के गुप्त प्योले को पूर्ण विधि विधान के साथ देव डागरों की उपस्थिति में भगवती मंदिर से आदित्य महादेव मंदिर लाया गया।इस दौरान देव डांगरो ने अवतरित होकर भक्तों को अपना आशीर्वाद दिया। भारी बारिश के बीच भक्तों का जोश देखने लायक रहा। क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ता सचिन जोशी ने बताया कल से महोत्सव में बच्चों की खेलकूद व शैक्षिक प्रतियोगिताओ का आयोजन किया जाएगा तथा 8 अगस्त को महिलाओं की झोड़ा प्रतियोगिता होगी।महोत्सव के अंतिम दिन 9 अगस्त रक्षाबंधन के अवसर पर मां भगवती की विशाल वायु रथ यात्रा सुई आदित्य महादेव मंदिर से गलचौड़ा पव होते हुए बिसंग तक निकाली जाएगी ।जिसमें सुई बिसंग व लोहाघाट क्षेत्र के हजारों श्रद्धालु शामिल होंगे। शुभारंभ अवसर पर सचिन जोशी, हयात सिंह महरा ,सुनील चौबे, भुवन चौबे, राजेश चौबे, गौरव पांडे, नीरज करायत ,बृजेश महरा सहित कई लोग मौजूद रहे।

जरूरी खबरें