Wednesday 26th of August 2026

ब्रेकिंग

चंपावत :डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन ने शासन से की संवाद की अपील: मांगों पर 1 सितंबर से करेंगे सांकेतिक विरोध

लोहाघाट:5 किलोमीटर चलने के बाद हांफी रोडवेज बस 26 यात्री रहे परेशान। बदहाल हालत में लोहाघाट डिपो

लोहाघाट:पासम जूनियर विद्यालय का हाईस्कूल में उच्चीकरण, नरेश जोशी की पहल और ग्राम प्रधान के प्रयास रंग लाए।

चंपावत :गल्लागाँव की प्रियांशी ने पुणे में आयोजित राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में जीता गोल्ड

दून:प्रदेशभर की सड़कों को दुरुस्त करने के संबंध में कैबिनेट बैठक में हुआ विस्तृत विचार-विमर्श

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : लोहाघाट:क्षेत्र पंचायत सदस्य के प्रयासों से झलान देव मार्ग में लगी इंटरलॉकिंग टाइल ।

Laxman Singh Bisht

Sun, Apr 20, 2025

क्षेत्र पंचायत सदस्य के प्रयासों से झलान देव मार्ग में लगी इंटरलॉकिंग टाइल ।दो बार के ग्राम प्रधान व निवर्तमान क्षेत्र पंचायत सदस्य भीम सिंह देव के द्वारा गांव के विकास के लिए सराहनीय कार्य किए जाते रहे। रविवार को क्षेत्र के युवा मनीष देव ने जानकारी देते हुए बताया इस बार निवर्तमान क्षेत्र पंचायत सदस्य के द्वारा झलान देव गांव के पैदल मार्ग को इंटरलॉकिंग टाइल लगाकर सुसज्जित किया जा रहा है। भीम सिंह देव के द्वारा किए जा रहे हैं इस बेहतरीन कार्य की ग्रामीणों के द्वारा प्रशंसा करते हुए अपने जनप्रतिनिधि को धन्यवाद दिया । देव ने कहा उनका पहला उद्देश्य है अपने क्षेत्र व गांव का विकास करना जिसके लिए वह हर संभव प्रयास करते रहेंगे। इस दौरान महेंद्र सिंह देव, चंचल महरा ,अर्जुन सिंह ,मनीष देव, मोनू आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

जरूरी खबरें