Wednesday 26th of August 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:5 किलोमीटर चलने के बाद हांफी रोडवेज बस 26 यात्री रहे परेशान। बदहाल हालत में लोहाघाट डिपो

लोहाघाट:पासम जूनियर विद्यालय का हाईस्कूल में उच्चीकरण, नरेश जोशी की पहल और ग्राम प्रधान के प्रयास रंग लाए।

चंपावत :गल्लागाँव की प्रियांशी ने पुणे में आयोजित राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में जीता गोल्ड

दून:प्रदेशभर की सड़कों को दुरुस्त करने के संबंध में कैबिनेट बैठक में हुआ विस्तृत विचार-विमर्श

दून :वन डिस्ट्रिक्ट वन फेस्टिवल एवं निर्यात संवर्धन को लेकर मुख्य सचिव ने ली जिलाधिकारियों के साथ बैठक

सूचना

: लोहाघाट:जगदीश नेगी ने संभाला लोहाघाट के तहसीलदार का चार्ज।

Laxman Singh Bisht

Wed, Feb 28, 2024
जगदीश नेगी ने संभाला लोहाघाट के तहसीलदार का चार्ज। लोहाघाट तहसीलदार विजय गोस्वामी के पिथौरागढ़ स्थानांतरण होने के बाद रिक्त पद पर पिथौरागढ़ सदर से स्थानांतरित होकर आए जगदीश सिंह नेगी ने लोहाघाट तहसीलदार का कार्यभार ग्रहण कर लिया है। नेगी लोहाघाट के अलावा बाराकोट तहसील का भी अतिरिक्त कार्यभार देखेंगे। बाराकोट में लंबे समय से तहसीलदार का पद रिक्त चला आ रहा है। तहसील कर्मियों द्वारा नए तहसीलदार जगदीश नेगी का स्वागत किया । उधर चंपावत की तहसीलदार ज्योति थपवाल के अल्मोड़ा स्थानांतरण के बाद अभी तक जिला मुख्यालय की तहसील तहसीलदार विहीन बनी हुई है। लोकसभा चुनाव से पूर्व तहसीलदार नेगी की तैनाती से जिला प्रशासन को कुछ राहत मिली है। लेकिन चंपावत तहसील में तहसीलदार की शीघ्र तैनाती की भी आवश्यकता है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें