Monday 27th of July 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने लोगों को निशुल्क अधिवक्ता प्रदान करने की दी जानकारी

लोहाघाट:नशा नहीं खेल चुनो थीम पर झूमाधुरी सीजन 6 फुटबॉल प्रतियोगिता जारी।

लोहाघाट:युवा पवन ने टनकपुर से 120 किलोमीटर दौड़कर कर शारदा का जल चढ़ाया हरेश्वर महादेव में।

लोहाघाट: कलश यात्रा के साथ मां अखिलतारिणी मेले का 28 जुलाई को होगा शुभारंभ 29 को होगा मुख्य मेला।

लोहाघाट:गुरुकुलम एकेडमी में छात्र परिषद का गठन, नव-निर्वाचित पदाधिकारियों ने ली नेतृत्व एवं सेवा की शपथ

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:25 फरवरी को बिसंग के टांण खेल मैदान में जय भोले बाबा रंग महोत्सव बिसंग का आयोजन

Laxman Singh Bisht

Fri, Feb 13, 2026

25 फरवरी को बिसंग के टांण खेल मैदान में जय भोले बाबा रंग महोत्सव बिसंग का आयोजन लोहाघाट के पूर्व भाजपा विधायक पूरन सिंह फर्त्याल के दिशा निर्देश पर तथा बिसंग क्षेत्र की जनता के सहयोग से दिनांक 25 फरवरी को टांण खेल मैदान बिसंग में एक दिवसीय रंग महोत्सव एवं होली गायन कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया जा रहा है।इस अवसर पर संपूर्ण बिसंग क्षेत्र की महिला एवं पुरुष टीमों द्वारा पारंपरिक खड़ी होली गायन का शुभारंभ किया जाएगा। पूर्व विधायक फर्त्याल ने बताया कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु 15 फरवरी को शिवज्यू शिव_मंदिर बिसंग में पूर्वाभ्यास रखा गया है, जिसमें सभी वर्तमान एवं पूर्व जनप्रतिनिधियों तथा समस्त क्षेत्रवासियों को सादर आमंत्रित किया गया है। उन्होंने बताया रंग महोत्सव में क्षेत्र की पाँचों ग्राम पंचायतों को पुरस्कृत किया जाना भी सुनिश्चित किया गया है। पूर्व विधायक पूरन सिंह फर्त्याल ने क्षेत्र की देव तुल्य जनता से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को भव्य एवं सफल बनाने की अपील की है।

जरूरी खबरें