Wednesday 4th of March 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:होली पर सेवा का सम्मान: स्वच्छता व यातायात के फ्रंटलाइन कर्मियों संग डीएम का आवास में रात्रि भोज

लोहाघाट के पाटन पाटनी में एक दशक से कायम है होली मिलन क्रिकेट परंपरा

चंपावत:एसपी पहुंची नेपाल बॉर्डर सुरक्षा व्यवस्थाओं का लिया जाएगा

बाराकोट:4 मार्च को होगी मां लड़ीधूरा मंदिर में खड़ी होली।

लोहाघाट:आग से धधका का छडखोला का जंगल 3 दिन से वन विभाग आग बुझाने में नाकाम।

: लोहाघाट:अपनी मांगों को लेकर लोहाघाट में जल निगम /जल संस्थान कर्मियों ने किया सांकेतिक धरना प्रदर्शन

Laxman Singh Bisht

Sat, Jan 20, 2024
लोहाघाट:अपनी मांगों को लेकर लोहाघाट में जल निगम /जल संस्थान कर्मियों ने किया सांकेतिक धरना प्रदर्शन प्रांतीय आहवाहन पर शनिवार को जल निगम व जल संस्थान कर्मियों ने अपनी मांगों को लेकर प्रातः 10.00 बजे से 12.00 बजे तक यमन बिष्ट (वरिष्ठ सहायक जल निगम लोहाघाट/ जिलाध्यक्ष जल निगम/ जल संस्थान संयुक्त मोर्चा जनपद चंपावत) के नेतृत्व में जल निगम कार्यालय लोहाघाट मे दो घंटे तक सांकेतिक धरना प्रदर्शन किया गया। जिला अध्यक्ष यमन बिष्ट ने कहा शहरी विकास विभाग द्वारा निर्माण/ संचालन विशेषज्ञ विभाग उत्तराखंड पेयजल निगम व उत्तराखंड जल संस्थान को खत्म करने की साजिश लगातार की जा रही है इसके विरोध में दोनों विभागों के कर्मचारियों के द्वारा आज दो घंटे का सांकेतिक धरना प्रदर्शन किया गया तथा रविवार 21जनवरी को 10:30 बजे शासन प्रशासन को उक्त संबंध में उप जिलाधिकारी लोहाघाट के माध्यम से ज्ञापन दिया जाएगा उन्होंने कहा जब तक कर्मचारियों की मांग पूरी नहीं होगी आंदोलन चरणबद्ध तरीके से तेज किया जाएगा  सांकेतिक धरना प्रदर्शन में इं कन्हैयालाल वाल्मिकी, इं दिनेश भट्ट, इं नेहा शाही, इं कल्पना मेहता, कमलेश उप्रेती, एल डी नरियाल, सोबन ढेक, बालादत्त गड़कोटी, एन डी पन्त, नवल भट्ट, रमेश जोशी , हरीश राय आदि मोजूद रहे।

जरूरी खबरें