Wednesday 26th of August 2026

ब्रेकिंग

रुड़की:रक्षाबंधन से पहले दो बहनों की हत्या करने वाला भाई गिरफ्तार डबल मर्डर का खुलासा

चंपावत :डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन ने शासन से की संवाद की अपील: मांगों पर 1 सितंबर से करेंगे सांकेतिक विरोध

लोहाघाट:5 किलोमीटर चलने के बाद हांफी रोडवेज बस 26 यात्री रहे परेशान। बदहाल हालत में लोहाघाट डिपो

लोहाघाट:पासम जूनियर विद्यालय का हाईस्कूल में उच्चीकरण, नरेश जोशी की पहल और ग्राम प्रधान के प्रयास रंग लाए।

चंपावत :गल्लागाँव की प्रियांशी ने पुणे में आयोजित राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में जीता गोल्ड

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : लोहाघाट:कार में कर रहा था शराब तस्करी पंचेश्वर पुलिस ने किया गिरफ्तार टैक्सी सीज

Laxman Singh Bisht

Fri, Apr 25, 2025

कार में कर रहा था शराब तस्करी पंचेश्वर पुलिस ने किया गिरफ्तार टैक्सी सीज एसपी चंपावत अजय गणपति के निर्देश पर चंपावत पुलिस की नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी है एसपी अजय के निर्देश पर आज शुक्रवार को कोतवाली पंचेश्वर क्षेत्र में पुलिस टीम द्वारा थाना अध्यक्ष हेमंत सिंह कठेत के नेतृत्व में वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। जांच के दौरान पुलिस ने भुवन चंद्र उप्रेती पुत्र स्व0 पुष्कर उप्रेती निवासी दिगालीचोड़ को टैक्सी वाहन वेगनआर UK-03-TA-1887 में अवैध रूप से शराब की तस्करी व परिवहन किये जाने पर गिरफ्तार किया गया। थाना अध्यक्ष हेमंत सिंह कठेत ने बताया अभियुक्त के विरुद्ध थाना कोतवाली पंचेश्वर में अंतर्गत धारा 60(1)(क)/72 संयुक्त प्रांत आबकारी अधिनियम पंजीकृत कर गिरफ्तार किया गया है । तथा तस्करी में लिप्त कार को भी नियमानुसार सीज कर कब्जे लिया गया है। थानाध्यक्ष ने बताया पुलिस ने आरोपी के कब्जे से किंग फिशर बीयर - 12 कैन,मेक्डवल व्हिस्की के 28 क्वार्टर, देशी शराब की 04 बोतल ,देशी शराब 10 टेट्रा पैक बरामद किए गए।पुलिस टीम में थानाध्यक्ष हेमंत सिंह कठेत, एएसआई हीरा लाल वर्मा,का0 पवन कुमार, का0राजेंद्र गिरी शामिल रहे।

विज्ञापन

जरूरी खबरें