Sunday 26th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:27वें देवीधार महोत्सव का लोहाघाट विधायक ने किया शुभारंभ। 29 जुलाई को विशाल मेंले का आयोजन

लोहाघाट: पुरानी पेंशन बहाली की मांग शिक्षक व कर्मचारियों की प्रकाश रैली कैंडल मार्च के माध्यम से सरकार को जगाने का प्

लोहाघाट:जनप्रतिनिधियों के निवेदन पर खेतीखान में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के सम्मान के लिए चल रहा धरना समाप्त।

नीट पेपर लीक मामले में छात्रों के प्रदर्शन के बाद शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा।

लोहाघाट मास्टर प्लान 2041 को लेकर लोगों ने दर्ज कराई आपत्ति जताया विरोध।

सूचना

रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:2 हफ्ते बाद भी सही नहीं हुई लोहाघाट अस्पताल की एक्स रे मशीन मरीज परेशान।

Laxman Singh Bisht

Tue, Dec 23, 2025

2 हफ्ते बाद भी सही नहीं हुई लोहाघाट अस्पताल की एक्स रे मशीन मरीज परेशान।

मशीन खराब होने से एक्स-रे कक्ष में लटके ताले। प्राइवेट में एक्स -रे करने को मजबूर मरीज।चंपावत जिले के लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय की एक्स रे मशीन लगभग पिछले दो हफ्तों से खराब पड़ी हुई है। जिस कारण एक्स -रे कक्ष में ताले लटके हुए हैं ।मशीन खराब होने से उप जिला चिकित्सालय में मरीजो के एक्स रे नहीं हो पा रहे हैं।जिसके चलते मरीजों को काफी दिक्कतों का सामना करने के साथ-साथ प्राइवेट में जाकर एक्स रे करना पड़ रहा है। मशीन खराब होने से लोगों में गहरी नाराजगी है। लोगों ने जल्द से जल्द एक्स-रे मशीन ठीक कर सेवा सुचारु करने की मांग की है। लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय के चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर विराज राठी ने बताया एक्सरे मशीन का पुर्जा खराब हुआ था ।जिसे मरम्मत के लिए भेजा गया है दो दिन में एक्सरे मशीन ठीक कर दी जाएगी।

जरूरी खबरें