Saturday 18th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:25 जुलाई को होगा ऐतिहासिक देवीधार महोत्सव का शुभारंभ। 29 जुलाई को निकलेंगे मां भगवती के डोले।

चंपावत:19 जुलाई को होगा डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन चंपावत का द्विवार्षिक अधिवेशन नई कार्यकारिणी का होगा गठन।

बागेश्वर:जीआईसी भटखोला के प्रधानाचार्य की चाकू से गोदकर हत्या, आरोपी फरार क्षेत्र में सनसनी

चंपावत:पिता की ढाल बनी बेटी गुलदार से बचाई जान। घर के भीतर घुसकर टीवी देख रहे पिता पर गुलदार ने किया हमला।

चंपावत:सिमल्टा में तेंदुए का हमला एक घायल, ग्रामीणों ने घर में बंद किया तेंदुवा

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:सीएम धामी के जन्मदिन पर मैराथन दौड़ का आयोजन। युवाओ ने बढ़ चढ़कर किया प्रतिभाग ।

Laxman Singh Bisht

Wed, Sep 17, 2025

सीएम धामी के जन्मदिन पर मैराथन दौड़ का आयोजन। युवाओ ने बढ़ चढ़कर किया प्रतिभाग ।

युवाओं को नशे को मोबाइल की लत से दूर रखने का खेल एक सशक्त माध्यम :महेंद्र ढेकमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन के अवसर पर लोहाघाट ब्लॉक प्रमुख महेंद्र ढेक के द्वारा युवाओं को नशे से दूर रखने व अधिक से अधिक खेलों से जोड़ने के लिए मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया। जिसमें क्षेत्र के युवाओं ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया। दौड़ जूनियर तथा सीनियर वर्ग में आयोजित की गई। मुख्य अतिथि खंड विकास अधिकारी लोहाघाट कविंद्र सिंह रावत ने हरी झंडी दिखाकर दौड़ को रवाना किया। प्रथम स्थान आने वाले प्रतिभागी को 3000, द्वितीय स्थान पर 2000 तथा तृतीय स्थान पर ₹1000 की नकद धनराशि तथा सभी प्रतिभागियों को पुरस्कार ब्लॉक प्रमुख ढेक के द्वारा दिए गए। ब्लॉक प्रमुख ढेक ने प्रदेश के युवा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए कहा खेल युवा पीढ़ी को नशे व मोबाइल की लत से बचाने का सशक्त माध्यम है।कहा आगे भी इस प्रकार की खेल प्रतियोगिताएं उनके द्वारा आयोजित की जाएगी। कार्यक्रम में कनिष्ठ प्रमुख प्रकाश चंद्र ,क्षेत्र पंचायत अमित राय ,राजेंद्र बोहरा ,सोनू चौबे, कमांडो मनोज करायत,पूर्व सैनिक मयंक ओली, भाजपा नगर मंडल महामंत्री गौरव पांडे ,अर्जुन मेहरा , सतीश महरा, फुटबॉल कोच नितेश ढेक आदि मौजूद रहे। सभी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को जन्मदिन की बधाई देते हुए उनके दीर्घायु होने की कामना की।

जरूरी खबरें