रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:मायावती आश्रम का सेवा संकल्प: 6 मई से निशुल्क चिकित्सा शिविरों की श्रृंखला, देशभर के विशेषज्ञ देंगे सेवाएं।
Laxman Singh Bisht
मायावती आश्रम का सेवा संकल्प: 6 मई से निशुल्क चिकित्सा शिविरों की श्रृंखला, देशभर के विशेषज्ञ देंगे सेवाएं।
हृदय रोग, सर्जरी और ईएनटी तक मुफ्त इलाज, रोगियों के लिए बस सेवा भी शुरू।
लोहाघाट।अद्वैत आश्रम मायावती का धर्मार्थ चिकित्सालय एक बार फिर मानव सेवा की मिसाल पेश करने जा रहा है। यहां तीसरे चरण में निशुल्क चिकित्सा शिविरों की श्रृंखला 6 मई से शुरू होगी, जिसमें देश के नामी अस्पतालों के विशेषज्ञ डॉक्टर अपनी सेवाएं देंगे। चिकित्सालय प्रशासन द्वारा मरीजों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए लोहाघाट से चिकित्सालय तक आने-जाने के लिए निशुल्क बस सेवा भी शुरू की है। यह बस प्रतिदिन सुबह 10 बजे रोडवेज स्टेशन से मरीजों को लेकर आश्रम पहुंचेगी, जिससे दूर-दराज के जरूरतमंदों को बड़ी राहत मिलेगी।आश्रम के अध्यक्ष स्वामी शुद्धिदानंद जी महाराज ने बताया कि 6 से 16 मई तक सामान्य रोग और हृदय रोग से संबंधित शिविर आयोजित होगा, जिसमें लखनऊ से प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ. विनय मिश्रा अपनी सेवाएं देंगे। वहीं 12 से 15 मई तक विशेष हृदय रोग शिविर लगेगा, जिसमें पटना से एमडी, डीएम विशेषज्ञ डॉ. एस. चटर्जी मरीजों का उपचार करेंगे।

इसके बाद 15 मई से 15 जून तक सर्जरी शिविर आयोजित किया जाएगा, जिसमें लखनऊ के प्रख्यात सर्जन डॉ. नीरज द्विवेदी ऑपरेशन सहित जटिल उपचार करेंगे। साथ ही गुजरात से आए सर्जन डॉ. हरेश शाह पिछले एक माह से अपनी सेवाएं दे रहे हैं और जून के अंत तक यहां मरीजों का उपचार करते रहेंगे। ईएनटी (नाक, कान, गला) रोगों के लिए भी 31 मई से 5 जून तक विशेष शिविर आयोजित किया जाएगा, जिसमें डॉ. देवव्रत हालदार विशेषज्ञ सेवाएं देंगे। चिकित्सालय के प्रभारी स्वामी एकदेवानंद जी महाराज के अनुसार, शिविरों के सफल संचालन के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं, ताकि आने वाले प्रत्येक मरीज को बेहतर और निशुल्क उपचार मिल सके।
विज्ञापन
चंपावत:सीएम धामी के जन्मदिवस पर “सेवा संकल्प अभियान” के तहत भव्य कार्यक्रम का आयोजन
बाराकोट: प्रधान संगठन बाराकोट का विकासखंड कार्यालय में धरना प्रदर्शन व तालाबंदी
लोहाघाट:पार्किंग को लेकर पालिका और लोहाघाट विकास संघर्ष समिति के बीच बैठक यथावत रहेगी स्थिति। पालिका करेगी पार्किंग की व्यवस्था।
चंपावत:धामी सरकार यूआईआईडीबी के माध्यम से सरकारी संपत्तियों को राज्य के बाहरी लोगों को देने की कर रही तैयारी:कांग्रेस जिला अध्यक्ष
चंपावत:यूथ कांग्रेस जिला अध्यक्ष सक्षम अधिकारी ने जिला कार्यकारिणी का किया विस्तार
चंपावत:डबल इंजन सरकार में चंपावत जिले में क्यों परेशान है पशुपालक?
लोहाघाट में भाजपा ने धूमधाम से मनाया सीएम धामी का जन्म दिवस।
लोहाघाट:मां झूमाधूरी नंदा अष्टमी महोत्सव का रंगा रंग आगाज लोहाघाट विधायक ने किया शुभारंभ। महिलाओं ने निकाली भव्य कलश यात्रा।
चंपावत:क्षेत्र पंचायत पाटी की बीडीसी बैठक सम्पन्न, विकास कार्यों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं पर हुई विस्तृत सकारात्मक चर्चा
लोहाघाट:11:00 बजे तक नहीं खुले समाज कल्याण कार्यालय के ताले जनता करती रही इंतजार।