Friday 17th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट :चिकित्सकों के ट्रांसफर रोकने की मांग को लेकर लोहाघाट विकास संघर्ष समिति ने स्वास्थ्य मंत्री का फूंका पुतला।

लोहाघाट:शिक्षिका पत्नी ने शिक्षक पति को चाकू मार कर किया घायल। शिक्षक लहूलुहान

लोहाघाट:जिलाधिकारी के निर्देश पर लोहाघाट में हो रहे नव निर्माण पर लगी रोक।

चंपावत:हरेला पर डीएम ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश, कहा पौधे लगाएं पर उनका संरक्षण भी करें

चंपावत:पर्यावरण संरक्षण का लिया गया संकल्प।जिलाधिकारी व जनप्रतिनिधियो ने किया पौधारोपण।

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : विशालकाय देवदार का पेड़ गिरने से लोहाघाट मायावती मार्ग बाधित बाल बाल बचा बड़ा हादसा।

Laxman Singh Bisht

Thu, Aug 21, 2025

विशालकाय देवदार का पेड़ गिरने से लोहाघाट मायावती मार्ग बाधित बाल बाल बचा बड़ा हादसा।

पेड़ की चपेट में आया भवन। फायर कर्मियों ने पेड़ काटकर यातायात किया सुचारू।लोहाघाट मायावती सड़क मे मायावती तिराहे के पास आज एक बड़ा हादसा होने से बाल बाल बच गया। आज दोपहर 11:00 के लगभग अचानक एक देवदार का विशालकाय पेड़ भरभरा कर सड़क में जा गिरा। जिस कारण लोहाघाट मायावती मुख्य सड़क बंद हो गई। पेड़ की चपेट में आने से एक भवन को भी काफी नुकसान पहुंचा है। गनीमत रही पेड़ की चपेट में आने से कोई जान माल का नुकसान है नहीं हुआ। सूचना मिलने पर लोहाघाट फायर स्टेशन प्रभारी हंसदास सागर के दिशा निर्देश पर फायर कर्मी तत्काल मौके पर पहुंचे तथा एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद वुड कटर की मदद से पेड़ को काटकर छोटे वाहनों के लिए सड़क को सुचारु किया गया। प्रत्यक्ष दर्शियो ने बताया पेड़ की चपेट में आने से वाहन बाल बाल बच गए।लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता हितेश कांडपाल ने बताया मौके पर जेसीबी मशीन को भेज कर सड़क को बड़े वाहनों के लिए भी खोल दिया गया है। कुल मिलाकर आज एक बड़ा हादसा होने से बाल बाल बच गया ।पूर्व में भी इसी स्थान पर एक विशालकाय पेड़ गिर चुका है। यातायात सुचारु करने में एलएफएम कुंदन बसेड़ा ,फायरमैन भरत बोरा ,पारस वर्मा ,अंजली राणा व डीबीआर राजेश खर्कवाल शामिल रहे।

जरूरी खबरें