Wednesday 26th of August 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट में मेहनत की भट्टी में तपाकर बेहतर बॉक्सर तैयार कर रहे हैं कैप्टन आनंद महरा।

चंपावत:सीएम के कल प्रस्तावित धूरा दौरे की तैयारी का जिलाधिकारी ने लिया व जायजा

रुड़की:रक्षाबंधन से पहले दो बहनों की हत्या करने वाला भाई गिरफ्तार डबल मर्डर का खुलासा

चंपावत :डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन ने शासन से की संवाद की अपील: मांगों पर 1 सितंबर से करेंगे सांकेतिक विरोध

लोहाघाट:5 किलोमीटर चलने के बाद हांफी रोडवेज बस 26 यात्री रहे परेशान। बदहाल हालत में लोहाघाट डिपो

सूचना

: लोहाघाट:जनवरी 2024 में मीट मंडी में शिफ्ट होंगी लोहाघाट नगर क्षेत्र से बाहर की मीट की दुकाने एसडीएम लोहाघाट ने दिए निर्देश

Laxman Singh Bisht

Sun, Dec 17, 2023
जनवरी में मीट मंडी में शिफ्ट होंगी लोहाघाट नगर क्षेत्र से बाहर की मीट की दुकाने एसडीएम लोहाघाट ने दिए निर्देश एसडीएम लोहाघाट रिंकू बिष्ट ने नगर क्षेत्र से बाहर चल रही लगभग 13 मीट की दुकानों को जनवरी 2024 तक लोहाघाट नगर की मीट मंडी में शिफ्ट करने के निर्देश दिए हैं रविवार को एसडीएम लोहाघाट रिंकु बिष्ट ने जानकारी देते हुए बताया नगर की सीमा के बाहर मीट की दुकान चलाने वाले मीट व्यापारियों के साथ बैठक करी गई तथा समस्त मीट व्यापारियों को जनवरी माह तक अपनी मीट की दुकानों को नगर की मीट मंडी में शिफ्ट करने के निर्देश दिए गए एसडीएम ने बताया मीट व्यापारियों के साथ पूर्व में भी बैठक करी गई थी तथा उन्हें 6 महीने का समय मीट मंडी में शिफ्ट होने के लिए दिया गया था जो कि अब पूरा हो चुका है अब नगर क्षेत्र से बाहर के सभी मीट व्यापारियों को मीट मंडी में शिफ्ट करा जा रहा है एसडीएम रिंकू बिष्ट ने बताया साथ ही नगर पालिका की ईओ को भी मीट मंडी में मीट व्यापारियों के लिए दुकाने बनाने के निर्देश दिए गए हैं मालूम हो इस समय लोहाघाट नगर क्षेत्र से बाहर हिटलर मार्केट, पाटन पुल, प्रेमनगर ,जीआईसी हथरंगिया पुल्ला रोड आदि क्षेत्र में 13 मीट की दुकानें संचालित हो रही है बैठक में हिकमत खान ,दानिश, फरीद,अजीम ,शाहरुख ,मामा , बीरू ,सुरेश डेविड आदि मीट व्यापारी मौजूद रहे

विज्ञापन

जरूरी खबरें