Wednesday 26th of August 2026

ब्रेकिंग

चंपावत :डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन ने शासन से की संवाद की अपील: मांगों पर 1 सितंबर से करेंगे सांकेतिक विरोध

लोहाघाट:5 किलोमीटर चलने के बाद हांफी रोडवेज बस 26 यात्री रहे परेशान। बदहाल हालत में लोहाघाट डिपो

लोहाघाट:पासम जूनियर विद्यालय का हाईस्कूल में उच्चीकरण, नरेश जोशी की पहल और ग्राम प्रधान के प्रयास रंग लाए।

चंपावत :गल्लागाँव की प्रियांशी ने पुणे में आयोजित राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में जीता गोल्ड

दून:प्रदेशभर की सड़कों को दुरुस्त करने के संबंध में कैबिनेट बैठक में हुआ विस्तृत विचार-विमर्श

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : लोहाघाट:स्कूल समय में वन में व्यवस्था करने की मांग को लेकर लोहाघाट विकास संघर्ष समिति का एसडीएम को ज्ञापन।

Laxman Singh Bisht

Tue, Apr 15, 2025

मनचलो के द्वारा छात्राओं से की जा रही है छेड़छाड़ बाइकर्स भर रहे हैं फर्राटे।लोहाघाट नगर में स्कूल समय में वाहनों की अत्यधिक आवाजाही के चलते स्कूली बच्चों के साथ दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है ।साथ में बाइको में फर्राटे भरने वाले बाइकर्स अलग ।इसी समस्या के समाधान के लिए आज मंगलवार को लोहाघाट विकास संघर्ष समिति अध्यक्ष विपिन गोरखा के नेतृत्व में समिति सदस्यों ने एसडीएम लोहाघाट नीतू डांगर से मुलाकात की तथा समस्या को प्रमुखता से उनके सामने रखा।कहा मीना बाजार से हथरंगिया तक सड़क काफी सकरी है जिस कारण स्कूल समय में चलने वाले बड़े वाहनों से हर वक्त दुर्घटनाओं का खतरा स्कूली बच्चों को बना रहता है। तथा स्कूल समय में मनचलों के द्वारा छात्राओं से छेड़छाड़ की जाती है। संघर्ष समिति अध्यक्ष विपिन गोरखा व सभी सदस्यों ने एसडीएम लोहाघाट से स्कूल समय में वन वे व्यवस्था लागू करने तथा मनचलों पर लगाम लगाने के लिए पुलिस व्यवस्था करने की मांग की। एसडीएम लोहाघाट नीतू डांगर ने समिति को जल्द समस्या के समाधान का आश्वासन दिया है। ज्ञापन देने में शैलेंद्र राय,राजकिशोर शाह, दीपक शाह, रमेश बिष्ट, गोपाल कनौजिया, लोकेश पांडे, अनंत शाह, अजय गोरखा आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

जरूरी खबरें