Wednesday 26th of August 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:पासम जूनियर विद्यालय का हाईस्कूल में उच्चीकरण, नरेश जोशी की पहल और ग्राम प्रधान के प्रयास रंग लाए।

चंपावत :गल्लागाँव की प्रियांशी ने पुणे में आयोजित राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में जीता गोल्ड

दून:प्रदेशभर की सड़कों को दुरुस्त करने के संबंध में कैबिनेट बैठक में हुआ विस्तृत विचार-विमर्श

दून :वन डिस्ट्रिक्ट वन फेस्टिवल एवं निर्यात संवर्धन को लेकर मुख्य सचिव ने ली जिलाधिकारियों के साथ बैठक

नैनीताल: बिना अनुमति डीएम की कॉल रिकॉर्डिंग कर सार्वजनिक करने पर पोर्टल संपादक को जारी किया कारण बताओ नोटिस

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : लोहाघाट:उत्तराखंड परिवहन निगम के संविदा कर्मियों का नियमितीकरण की मांग को लेकर मुख्यमंत्री को ज्ञापन

Laxman Singh Bisht

Fri, Mar 21, 2025

उत्तराखंड परिवहन निगम के संविदा कर्मियों का नियमितीकरण की मांग को लेकर मुख्यमंत्री को ज्ञापन

उत्तराखंड परिवहन निगम के संविदा विशेष श्रेणी चालक परिचालक एवं तकनीकी कार्मिक लंबे समय से नियमितीकरण की मांग कर रहे हैं ।इसी मांग को लेकर आज शुक्रवार को उत्तराखंड रोडवेज कर्मचारी यूनियन के लोहाघाट डिपो के शाखा मंत्री एवं प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य महिपाल सिंह के नेतृत्व में विशेष श्रेणी संविदा कर्मियों ने लोहाघाट में मुख्यमंत्री के दिवस अधिकारी सुभाष चंद्रा के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन दिया तथा मुख्यमंत्री से अनुरोध करते हुए कहा 2056 चालक/ परिचालक /कार्यशाला कार्मिक जो बरसों से नियमित चालक, परिचालक एवं कार्यशाला कार्मिकों की भांति कार्य कर रहे हैं उन्हें सामानता के आधार पर नियमितीकरण का हित लाभ प्रदान किया जाए ।शाखा मंत्री महिपाल सिंह ने बताया कोरोना काल में विशेष श्रेणी संविदा तकनीकी कार्मिकों के द्वारा अपनी जान को जोखिम में डालते हुए यात्रियों को बसों में यात्रा कराई गई। शासन द्वारा राजकीय कर्मचारियों की भांति इन्हें भी कोरोना वॉरियर्स की उपाधि दी गई थी पर इसका संज्ञान शासन के द्वारा नहीं लिया गया

कहा वर्तमान में परिवहन निगम के अधिकतर नियमित चालक परिचालक सेवानिवृत हो चुके हैं संविदा विशेष श्रेणी व तकनीकी श्रेणी के कर्मचारियों के द्वारा अपनी मेहनत से परिवहन निगम को घाटे से उबारते हुए लाभ की स्थिति में लाया गया है संविदा कर्मी वर्षों से नियमितीकरण की मांग कर रहे हैं

पर शासन के द्वारा कोई संज्ञान नहीं लिया जा रहा है। वही मुख्यमंत्री के दिवस अधिकारी ने संविदा कर्मियों की मांग को प्रमुखता से मुख्यमंत्री के सामने रखने का आश्वासन दिया।

विज्ञापन

जरूरी खबरें